भारत भर में NEET UG 2026 पेपर लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्रों के प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जुलाई की देर रात एक वीडियो शेयर किया. पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक कोई मामूली बात नहीं है. लाखों विद्यार्थी और उनके अभिभावकों के लिए बहुत ही पीड़ादायक है. पीएम मोदी ने बच्चों को आश्वासन दिया है कि इस मामले में कैबिनेट में बिल पेश होगा और कार्रवाई की जाएगी.
पीएम मोदी के इस वीडियो पर आम आदमी पार्टी (AAP) मनीष सिसोदिया की प्रतिक्रिया आई. मनीष सिसोदिया ने कहा कि पीएम मोदी लाठी की अकड़ से ‘फ्रेंड्स’ पर आ गए हैं. ये GenZ का जलवा है कि पीएम ने रात के 12 बजे वीडियो जारी किया. रात को 12 बजे इंस्टाग्राम पर पहली बार वीडियो जारी करना पड़ा है… ये GenZ का जलवा है.
यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर CJP प्रोटेस्ट पर DU के बाद JNU की एडवाइजरी, कहा- सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से व्यवहार करें नहीं तो…
लाठी की अकड़ से ‘फ्रेंड्स’ पर आ गए हैं.. रात को 12 बजे इंस्टाग्राम पर पहली बार वीडियो जारी करना पड़ा है… ये GenZ का जलवा है,
धर्मेंद्र प्रधान को हटा दो नहीं तो ये बच्चे न जाने और क्या क्या करने पर मजबूर करेंगे अभी… https://t.co/lLU6SIthhJ
— Manish Sisodia (@msisodia) July 24, 2026
मनीष सिसोदिया ने चेतावनी देने के लहजे में यह भी लिखा, “धर्मेंद्र प्रधान को हटा दो नहीं तो ये बच्चे न जाने और क्या क्या करने पर मजबूर करेंगे अभी.”
‘यह जेन-ज़ी केवल एक ही बात पर मानेगा’
एक और पोस्ट में मनीष सिसोदिया ने लिखा, “ये GenZ का आंदोलन है. पीएम मोदी ने लाठी चलाई. लाठी का मीम बना दिया. पीएम मोदी ने फास्ट कोर्ट का जुमला चलाया, उसका मीम बना दिया. पीएम मोदी ने इंस्टा वीडियो बनाया, उसका मीम बना दिया. GenZ एक ही बात पर मानेंगे, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा. इससे कम तो जो भी दोगे, मीम बनाकर उड़ा देंगे.”
यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर उनकी पत्नी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- आज लिक्विड पर रहेंगे लेकिन…
