Headlines

अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- ‘Gen Z के लिए आप…’


जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट करने के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी नए मुद्दों पर बातचीत कर रही है. सीजेपी की कोर टीम की बैठक अभिजीत दीपके के घर हुई थी. इस मीटिंग में उन्होंने आगे कैसे काम करना है इस पर प्लान किया. इसके बाद दीपके ने पीएम मोदी से 15 अगस्त की स्पीच को लेकर एक रिक्वेस्ट की है. उन्होंने कहा है कि वो चाहते हैं इस बार पीएम मोदी जेन जी और यूथ के बारे में बात करें.

अभिजीत दीपके ने कहा- 15 अगस्त आ रहा है, हर साल हमारे पीएम रेड फोर्ट से भाषण देते हैं. हम चाहते हैं इस बार की स्पीच Gen Z  और यूथ के लिए हो. पीएम अपनी स्पीच में बताएं की वह  Gen Z  और यूथ के लिए क्या कर रहे हैं और कैसे उनको एक बेहतर भविष्य दे सकते हैं. में आप लोगों से भी गुजारिश करता हूं कि अगले एक हफ्ते तक आप लोग भी पीएम मोदी से गुजारिश करें कि इस बार की स्पीच आप लोगों को चाहिए.

कैंपेन शुरू करेगी सीजेपी
अभिजीत दीपके ने 6 अगस्त को बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी जल्द ही एक ऐसा कैंपेन लॉन्च करने जा रही है, जिसमें सीधा जनता से संवाद किया जा सके. अगले महीने पूरे भारत में लोगों से बातचीत करने और उनके मुद्दों को जानने के लिए ‘क्या बोलती है पब्लिक’ नाम से कैंपेन शुरू किया जाएगा. दीपके ने ये सारी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है.

सरकार का डर किया खत्म
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बड़ी कामयाबी बताते हुए दीपके ने कहा, इस सरकार ने पिछले 10-12 सालों में लोगों के मन में जो डर पैदा किया था, वह अब खत्म हो गया है. लोक अब सड़कों पर उतरेंगे. आज उन्होंने एक व्यक्ति का इस्तीफा मांगा है. कल वे दूसरों के इस्तीफे लेंगे.’

ये भी पढ़ें: ‘हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं’, PM मोदी ने शेयर किया एक और रील



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *