Headlines

अभिषेक शर्मा ने राशिद खान की निकाली हवा, 113 बल्लेबाजों को पछाड़कर बने नंबर-1


राशिद खान की गेंदों पर बड़े-बड़े बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं होता, लेकिन अभिषेक शर्मा को उनकी स्पिन कुछ ज्यादा ही रास आती है. टीम इंडिया के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने राशिद के खिलाफ ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जहां वो 113 बल्लेबाजों को पीछे छोड़कर सबसे ऊपर पहुंच गए हैं. टी20 क्रिकेट में राशिद खान को दुनिया के खतरनाक स्पिन गेंदबाजों में गिना जाता है. उनकी गेंदों पर बल्लेबाजों के लिए तेजी से रन बनाना बड़ी चुनौती होती है.  लेकिन, अभिषेक शर्मा ने राशिद के खिलाफ बिल्कुल अलग अंदाज दिखाया है. आंकड़ों के मुताबिक, राशिद के खिलाफ कम से कम 30 गेंदों का सामना करने वाले 113 बल्लेबाजों में अभिषेक का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा है.

यह भी पढ़ें: भारत का दौरा करेगी PAK टीम, चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबला; जारी हुआ शेड्यूल

43 गेंदों में बनाए 101 रन

अभिषेक ने T20 क्रिकेट में राशिद खान के खिलाफ अब तक 5 पारियों में बल्लेबाजी की है.  इस दौरान उन्होंने कुल 43 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 234.88 का रहा है, जो इस आंकड़े में शामिल सभी 113 बल्लेबाजों में सबसे बेहतर है. इतना ही नहीं, राशिद के खिलाफ अभिषेक सिर्फ एक बार आउट हुए हैं. यानी उन्होंने न सिर्फ राशिद की गेंदों पर तेजी से रन बनाए, बल्कि अपना विकेट भी काफी हद तक बचाकर रखा है. उनके आंकड़े बताते हैं कि वो राशिद की गेंदबाजी के खिलाफ कितने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं.

113 बल्लेबाजों में नंबर-1

अभिषेक का ये रिकॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि इस आंकड़े में सिर्फ वही बल्लेबाज शामिल हैं, जिन्होंने राशिद के खिलाफ कम से कम 30 गेंदें खेले हैं.  ऐसे 113 बल्लेबाजों के बीच 234.88 के स्ट्राइक रेट के साथ अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर हैं. राशिद की स्पिन के खिलाफ अभिषेक की यह बल्लेबाजी भारत के लिए भी खास मायने रखती है. बाएं हाथ का ये बल्लेबाज शुरुआत से ही तेज रन बनाने के लिए जाना जाता है और राशिद जैसे गेंदबाज के खिलाफ उसका ये रिकॉर्ड उसकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की एक और झलक दिखाता है.

 

यह भी पढ़ें:हार के बाद पाकिस्तान को डबल झटका, ICC ने एक साथ दी 2 बड़ी सजा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *