Headlines

एक्शन-रोमांस से कॉमेडी थ्रिलर तक, OTT पर इस हफ्ते होगा साउथ की 7 फिल्मों का धमाका


ओटीटी आज मनोरंजन का बढ़िया साधन बन गया है. यहां हर जॉनर और भाषा की की फिल्में-सीरीज देखने के लिए आसानी से मिल जाती हैं. फिर हर हफ्ते नई फिल्में और सीरीज रिलीज भी हो जाती हैं. इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए इस हफ्ते भी ढेरों फिल्मों रिलीज की जाएगी. ऐसे में अब हम आपको साउथ की ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप घर बैठे फैमिली के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. इसमें एक्शन से लेकर थ्रिलर और सस्पेंस तक की फिल्में शामिल हैं. देखिए लिस्ट…

इरुमुडी

रवि तेजा की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘इरुमुडी’ 200 करोड़ कमाने के बाद ओटीटी पर आने वाली है. इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस प्रिया भवानी शंकर हैं. फिल्म को 18 सितंबर से ओटीटी पर स्ट्रीम कर सकते हैं. फिल्म को हिंदी समेत मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में देखा जा सकता है. इसमें अयप्पा के एंगल के साथ बेटी और पिता की कहानी देखने के लिए मिलने वाली है.

एक्शन-रोमांस से कॉमेडी थ्रिलर तक, OTT पर इस हफ्ते होगा साउथ की 7 फिल्मों का धमाका

इडी माझा कट्टू

‘इडी माझा कट्टू’ एक मलयालम कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है. चेंबन विनोद, श्रीनाथ बसी जैसे कलाकारों से सजी फिल्म भी ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. इसका निर्देशन अंबिली एस रेनगन ने किया है. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म सैना प्ले पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म को 18 सितंबर, 2026 से स्ट्रीम कर सकते हैं. इसमें एक लड़की की कहानी देखने के लिए मिलती है, जो वेस्ट बंगाल से होती हैं और केरल में काम के लिए जाती हैं.

Idi Mazha Kaattu (2025) - IMDb

डी 21- डबल इम्पैक्ट

तेलुगु फिल्म ‘डी 21- डबल इम्पैक्ट’ भी ओटीटी पर आने वाली है. प्रदीप माहीराजू, जानी मास्टर और अनुपमा परमेश्वरन जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. इसे ईटीवी विन, नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म को 19 सितंबर से स्ट्रीम कर सकते हैं.

Dhee 21 – Double Impact | Promo | Pradeep Machiraju | Johnny Master | Anupama | From Sept 19

मोधा रात्री

ऋषिकांत, अनिष्मा अनिल कुमार और शैली किशोर स्टारर फिल्म ‘मेधा रात्री’ एक कॉमेडी ड्रामा मूवी है. इसका निर्देशन राजा करुप्पासामी ने किया है. इसे तमिल भाषा समेत कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. मूवी को 18 सितंबर, 2026 को स्ट्रीम किया जाएगा.

Modha Rathiri (2026) - IMDb

राम एंड लीला

रियो राज, वर्तिका, चेतन, मुनिशकांत, मालविका अविनाश जैसे कलाकार से सजी फिल्म ‘राम एंड लीला’  भी ओटीटी पर दस्तक देने वाले हैं. डायरेक्टर रामचंद्रन कन्नन ने इसका निर्देशन किया था. ये एक साई फाई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. ये एक तमिल फिल्म है, जिसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. फिल्म को 18 सितंबर, 2026 को स्ट्रीम कर सकते हैं.

Ram in Leela (2026) - IMDb

थुडक्कम

विसमाया मोहनलाल, आशीष जो एंटनी, बॉबी कुरियन और सई कुमार जैसे कलाकार की फिल्म ‘थुडक्कम’ भी ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. इसका निर्देशन जूड एंथनी जोसेफ ने किया है. ये एक मैरिटल आर्ट्स थ्रिलर मलयालम फिल्म है. इसे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा. फिल्म को 18 सितंबर को ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाएगा.

Thudakkam (2026) - IMDb

अंगिकारम

कोटपदी जे राजेश, सिंदूरी विश्वनाथ और विजी वेंकटेश जैसे कलाकारों सजी फिल्म ‘अंगिकारम’ को भी ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा. ये तमिल की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है. फिल्म को सन नेक्स्ट पर स्ट्रीम किया जाएगा. फिल्म को 18 सितंबर, 2026 को स्ट्रीम किया जाएगा.

एक्शन-रोमांस से कॉमेडी थ्रिलर तक, OTT पर इस हफ्ते होगा साउथ की 7 फिल्मों का धमाका





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *