Headlines

अमरावती सेक्स स्कैंडल के आरोपी की निकाली गई परेड, 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया


महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा-अचलपुर में नाबालिग लड़की के शोषण और वीडियो वायरल मामले में मुख्य आरोपी अयान को अदालत ने सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. कोर्ट ने यह फैसला तब लिया जब पुलिस अब तक ठोस सबूत पेश नहीं कर पाई. ऐसे में जांच को आगे बढ़ाने और अहम सबूत जुटाने के लिए पुलिस को अतिरिक्त समय दिया गया है.

इस बीच, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के पहले ही दिन परतवाड़ा और अचलपुर शहरों में उसकी परेड निकाली. इस कदम के जरिए नागरिकों तक एक सख्त संदेश देने की कोशिश की गई. 

पुलिस ने इस दौरान पीड़ितों और गवाहों से आगे आकर जानकारी देने की अपील भी की. अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य लोगों में जागरूकता बढ़ाना और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाना है. फिलहाल पुलिस इस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *