अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के परिचालन क्षेत्र के आसपास कई संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया. इस घटना के बाद दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों सहित सात विमानों का रूट डायवर्ट कर उन्हें दिल्ली भेजना पड़ा. अमृतसर ग्रामीण SSP कंवलप्रीत सिंह चहल ने बताया कि 6 सितंबर की रात को इस घटना की सूचना मिली था और 7 सितंबर की सुबह एयरपोर्ट अथॉरिटी ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने कहा कि कानूनी संबंधित धाराओं के तहत एक अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
पुलिस ने की लोगों से अपील
उन्होंने बताया, ‘शुरुआती जांच से पता चला है कि पास के एक गांव में कबड्डी टूर्नामेंट हो रहा था इसलिए हम उस पहलू की भी जांच कर रहे हैं. हमने आसपास के गांवों में पुलिस टीमें भी तैनात की हैं और अभी तलाशी अभियान चल रहा है. हम जनता से अपील करते हैं कि बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने जैसी गतिविधि न करें. एयरपोर्ट के पास का क्षेत्र हाई-सिक्योरिटी जोन है, जहां 25 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाना सख्त मना है. ऐसी गतिविधियों के कारण कल काफी परेशानी हुई, जिसमें कुछ उड़ानें भी रद्द करनी पड़ीं. मैं सभी से आग्रह करता हूं कि भविष्य में ऐसी गतिविधियों से बचें.’
#WATCH | Amritsar, Punjab: Kanwalpreet Singh Chahal, SSP, Amritsar Rural, says, “The police were alerted to an incident last night, and the Airport Authority lodged a formal complaint this morning. Consequently, an FIR has been registered against an unknown person under the… https://t.co/T95LQX90XL pic.twitter.com/vqCgHNhUYR
— ANI (@ANI) September 7, 2026
कई विमानों का रूट किया गया डायवर्ट
श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डायरेक्टर अनिरुद्ध कुमार ने बताोया कि रविवार (6 सितंबर 2026) रात हवाई अड्डे के परिचालन क्षेत्र के आसपास कई संदिग्ध ड्रोन देखे गए, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया. करीब डेढ़ घंटे तक विमानों का संचालन पूरी तरह से निलंबित रहा. अधिकारियों ने बताया कि मलेशिया एयरलाइन, इंडिगो, एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें प्रभावित हुईं और उनका रूट डायवर्ट कर उन्हें दिल्ली भेजा गया.
उन्होंने बताया, ‘6 सितंबर की रात 9.45 के आसपास भारतीय वायुसेना की तरफ से एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट को एक रिपोर्ट आई थी. उन्होंने एयर फील्ड पर कुछ ड्रोन देखे और एक ज्वाइंट एक्शन कमेटी एक्टिवेट की. वे टावर में आ गए थे. 9.50 बजे से हमने एयरपोर्ट के ऑपरेशन बंद किए. 2 फ्लाइट चंडीगढ़ और 5 फ्लाइट दिल्ली डायवर्ट की गई. स्थिति नियंत्रित होने के बाद रात 11.15 बजे एयरपोर्ट ऑपरेशन सामान्य रूप से शुरू कर दिए गए.’
