Headlines

अमेरिका में विमान हादसा, 2 लोगों की मौत, जांच में जुटी एजेंसियां


अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य से विमान हादसे की एक खबर आई है. राज्य के उत्तर-पश्चिम फ्रेस्नो में शनिवार (5 सितंबर) दोपहर को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है और 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. ABC30 न्यूज ने फ्रेस्नो फायर डिपार्टमेंट के हवाले से ये जानकारी दी है.

न्यूज एजेंसी एएनआई ने ABC30 न्यूज के हवाले से बताया कि ये छोटा विमान कैलिफोर्निया के ब्लाइथ एवेन्यू पर सिएरा स्काई पार्क एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, लेकिन दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. विभाग ने बताया कि दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

क्रैश वाली जगह पर कई एजेंसियां तैनात
ABC30 न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, कई एजेंसियां ​ जिनमें फ्रेस्नो पुलिस डिपार्टमेंट, फ्रेस्नो फायर डिपार्टमेंट, PG&E, फ्रेस्नो काउंटी शेरिफ ऑफिस और नॉर्थ सेंट्रल फायर डिपार्टमेंट शामिल हैं, उन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना किया. अधिकारी एयरपोर्ट के पास क्रैश वाली जगह पर काम कर रहे हैं अभी और जानकारी का इंतजार है.

हादसे के कारणों का अभी खुलासा नहीं
PG&E के आउटेज मैप के अनुसार क्रैश के बाद आस-पास के निवासियों की बिजली कुछ समय के लिए चली गई थी. हालांकि बाद में बिजली बहाल कर दी गई. घटना की जांच चल रही है और क्रैश का कारणों का तुरंत पता नहीं चल सका है. बता दें कि अधिकारियों ने अभी तक पीड़ितों की पहचान उजागर नहीं की है और न ही विमान के मॉडल की कोई जानकारी दी गई है. हादसे की जांच जारी है और अधिकारी मलबे तथा संभावित गवाहों से जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं.

फिलहाल सिएरा स्काई पार्क एयरपोर्ट के आस-पास सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है. हादसे वाली जगह पर फ्रेस्नो पुलिस, काउंटी शेरिफ ऑफिस और नॉर्थ सेंट्रल फायर डिपार्टमेंट के अलावा कई एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं. 

ये भी पढ़ें

ट्रंप के निशाने पर ईरान का नया ठिकाना, पिकएक्स माउंटेन घातक हमले की चेतावनी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *