Headlines

बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट


कहते हैं कि भाई-बहन का रिश्ता उम्र बढ़ने के साथ कमजोर नहीं होता, बल्कि पुरानी यादों और अपनापन इसे और गहरा बना देता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है. वीडियो में एक बुजुर्ग महिला को उनके भाई ने जन्मदिन पर ऐसा सरप्राइज दिया कि पूरा पल भावुक कर देने वाला बन गया.

वीडियो की शुरुआत में बुजुर्ग महिला घर के एक कमरे में नजर आती हैं. उन्हें शायद इस बात का अंदाजा नहीं होता कि उनके लिए कुछ खास तैयार किया गया है. वह धीरे-धीरे आगे बढ़ती हैं और तभी सामने उनका भाई नजर आता है. जैसे ही दोनों एक-दूसरे को देखते हैं, माहौल पूरी तरह बदल जाता है. भाई अपनी बहन को देखते ही उन्हें गले लगा लेते हैं. बहन भी भावुक होकर भाई से लिपट जाती हैं.

इमोशनल हुए यूजर्स 

चेहरे पर खुशी, आंखों में भावनाएं और वर्षों पुराने रिश्ते की गर्माहट इस छोटे से वीडियो को खास बना देती है. उन्हें देखकर ऐसा लगता है मानो उनका बचपन अभी तक गया नहीं बल्कि उम्र के इस पड़ाव पर दोबारा शुरु हुआ है. वीडियो पर लिखे टेक्स्ट में भी इसे Sibling Love और भाई की ओर से बहन के लिए हार्दिक जन्मदिन सरप्राइज बताया गया है. क्लिप में दोनों के बीच के प्यार को देखकर साफ महसूस होता है कि यह रिश्ता सिर्फ खून का नहीं, बल्कि जिंदगीभर साथ निभाई गई यादों का भी है.

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल

भाई का प्यार सबसे खास

जन्मदिन आमतौर पर केक, तोहफों और पार्टी से जुड़े होते हैं, लेकिन इस वीडियो में सबसे बड़ा तोहफा खुद भाई की मौजूदगी बन जाती है. उम्र के इस पड़ाव पर किसी अपने का अचानक सामने आ जाना शायद किसी महंगे उपहार से भी ज्यादा मायने रखता है. यही वजह है कि सोशल मीडिया यूजर्स इस भावुक पल से खुद को जोड़ पा रहे हैं. अक्सर बड़े लोगों का जन्मदिन किसी को याद नहीं रहता. ऐसे में दादी का जन्मदिन उनके भाई ने सरप्राइज दे कर और खास बना दिया.

कमेंट्स कर रहे यूजर्स

वीडियो में दोनों की बातचीत और हंसी के बीच यह पल और भी खूबसूरत हो जाता है. वीडियो देखकर लोगों को अपने भाई-बहन, दादा-दादी और परिवार के साथ बिताए भावुक पल याद आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि दुनिया में केवल एक यही रिश्ता सबसे अच्छा और सच्चा होता है. इस रिश्ते में दिखावे की जरूरत नहीं होती. एक अन्य यूजर ने भी इसी तरह कमेंट कर कहा कि मुझे यह वीडियो देख अपने भाई की याद आ गई.

यह भी पढ़ें: दुबई में पूजा पाठ कराकर कितना कमा लेते हैं पंडित जी? खुद बताया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *