Headlines

20 साल की जेल… बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स


इडली का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में साउथ इंडिया घूमने लगता है. सॉफ्ट, सफेद और भाप में पकी हुई इडली, साथ में सांभर और नारियल की चटनी हर किसी को पसंद आती है, लेकिन अगर इसी इडली के अंदर बटर चिकन भर दिया जाए तो? इंटरनेट पर इन दिनों ऐसा ही एक फूड एक्सपेरिमेंट चर्चा का विषय बना हुआ है. बटर चिकन स्टफ्ड इडली के नाम से सामने आए इस फ्यूजन ने लोगों को हैरान करने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर बहस भी छेड़ दी है.

मामला तब तेजी से वायरल हुआ जब एक सोशल मीडिया यूजर ने इस डिश की तस्वीर शेयर करते हुए फूड डिलीवरी स्टार्टअप Swish को टैग किया. पोस्ट के साथ मजाकिया अंदाज में इसे बनाने वालों के लिए 20 साल की जेल जैसी बात लिखी गई. इसके बाद देखते ही देखते पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई.

इडली में भर दिया बटर चिकन

यह डिश अपने नाम की तरह ही है, इडली के पारंपरिक रूप को बदलकर उसके अंदर बटर चिकन की फिलिंग दी गई है. यानी एक तरफ दक्षिण भारत का बेहद लोकप्रिय नाश्ता और दूसरी तरफ उत्तर भारतीय स्वाद में मशहूर क्रीमी चिकन ग्रेवी. दोनों को एक साथ परोसने का यह प्रयोग ही इंटरनेट की नाराजगी की सबसे बड़ी वजह बन गया. इडली आमतौर पर चावल और दाल के फर्मेंटेड बैटर से तैयार की जाती है और इसे हल्का, सॉफ्ट तथा आसानी से पचने वाला नाश्ता माना जाता है. वहीं बटर चिकन अपने गाढ़े, मसालेदार और क्रीमी स्वाद के लिए जाना जाता है.

यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या के फैन ने तय किया 2400 KM का सफर, मिला खास सरप्राइज

यूजर्स से दे रहे प्रतिक्रिया

डिश वायरल होते ही सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटता नजर आया. एक तरफ ऐसे यूजर्स थे जिन्हें इडली के साथ किया गया यह प्रयोग बिल्कुल पसंद नहीं आया. कुछ लोगों ने इसे पारंपरिक इडली के साथ ज्यादती तक बता दिया. दरअसल, भारत में खाना सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि परंपरा और भावनाओं से भी जुड़ा है. इडली दक्षिण भारतीय खानपान की पहचान मानी जाती है. इसलिए जब उसके पारंपरिक रूप में बड़ा बदलाव किया गया तो कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आया. किसी ने मजाक में सजा की बात की तो किसी ने कहा कि फ्यूजन के नाम पर हर पारंपरिक डिश को बदलने की जरूरत नहीं है. वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने इस प्रयोग को पसंद भी किया. कुछ यूजर्स ने तो इसे चिकन स्टफ्ड बाओ जैसी डिश से जोड़ते हुए कहा कि देखने में यह उतनी भी खराब नहीं लगती.

ट्रोलिंग के बाद ट्राई भी किया

दिलचस्प बात यह है कि इंटरनेट पर केवल तस्वीर देखकर प्रतिक्रिया देने वाले ही नहीं थे. रिपोर्टों के मुताबिक, कुछ लोगों ने इस डिश को ट्राई करने का दावा भी किया और स्वाद को लेकर अलग-अलग राय दी. यानी सोशल मीडिया पर जितनी बहस हुई, उतना ही लोगों ने उसे ट्राई भी किया. यही फूड फ्यूजन की खासियत है. कोई नया कॉम्बिनेशन जितना अजीब दिखाई देता है, उतनी ही तेजी से वह लोगों का ध्यान खींच लेता है. पिछले कुछ समय में तंदूरी पिज्जा, मसाला मैकरोनी और गुलाब जामुन तिरामिसु जैसे कई प्रयोग भी इसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे हैं.

यह भी पढ़ें: समुद्र में बहने लगी मासूम बच्ची, रील बनाते रहे माता-पिता, भड़के यूजर्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *