Headlines

नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट


नोएडा के मुख्य मार्गों में एक सेक्टर 61 को सेक्टर 18 से जोड़ने वाला एलिवेटेड मार्ग धंस गया है. जिसके चलते सेक्टर 18 आने जाने वाले रास्ते को निर्माण कार्य पूरा होने तक बंद कर दिया गया. इस मार्ग पर सेक्टर 33 के पास इस्कॉन टेंपल के सामने एक बड़ा गड्डा हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस बैरिकेडिंग कर दी गई है. 

ख़बर के मुताबिक नोएडा सेक्टर-61 से सेक्टर-18 की ओर जाने वाले एलिवेटेड रोड पर पाँच दिन पहले एक गड्ढा हो गया था. जिसके बाद उस हिस्से की मरम्मत के बाद इस रास्ते को फिर से खोल दिया गया था. लेकिन, बुधवार 21 अक्टूबर को एक बार फिर से ये गड्ढा हो गया और आसपास सड़क की परत उखड़ गई. 

एलिवेटेड रोड पर फिर से हुआ गड्ढा

इस घटना की जानकारी मिलते ही नोएडा प्राधिकरण की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सुरक्षा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की मदद से गड्ढे के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई, जिसके बाद इस सड़क को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है. इस घटना के बाद एलिवेटेड रोड के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. प्राधिकरण ने आईआईटी रुड़की को इस रोड की तकनीकी जाँच के आदेश दिए हैं. 

शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?

सेक्टर 18 आने-जाने का मार्ग बंद

नोएडा के एलिवेटेड रोड पर गड्ढा होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने एहतियात बरतते हुए इस मार्ग की मरम्मत पूरी होने तक रास्ते को बंद कर दिया है. इसके लिए ट्रैफिक एडवायजरी जारी की गई है. ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवायजरी में कहा कि ‘एलिवेटेड रोड पर इस्कॉन मंदिर रैंप से पूर्व सड़क मरम्मत कार्य के चलते दिनांक 21.10.2026 से कार्य समाप्ति तक सेक्टर-61 से सेक्टर-18 की ओर जाने वाला एलिवेटेड मार्ग बंद रहेगा.’

मार्ग बंद रहने की स्थिति में वाहन चालक एलिवेटेड रोड के नीचे एमपी 2 मार्ग का प्रयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे. ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि आपातकालीन वाहनों को सकुशल पास कराया जाएगा. ऐसे में असुविधा से बचने के लिए वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें. 

बता दें कि नोएडा सेक्टर 18 से सेक्टर 61 तक के इस एलिवेटेड रोड पर प्रतिदिन लाखों वाहन गुजरते हैं. ख़ासतौर से पीक ऑवर्स में यहां अच्छा खासा ट्रैफिक रहता है. ऐसे में एलिवेटेड रोड बंद होने से लाखों लोगों को परेशानी हो सकती है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *