सिंगर दिलजीत दोसांझ दिल्ला में शो करने वाले थे. लेकिन अब उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर है. उनके दिल्ली शो के लिए परमिशन नहीं मिली है. दिल्ली पुलिस ने सिक्योरिटी परमिशन नहीं दी है.
बुकमाईशो को भेजे ऑफिशियल लेटर में पुलिस उपायुक्त के कार्यालय ने लिखा, सूचित किया जाता है कि 30 अक्टूबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर दिल्ली के आयोजन के लिए जो रिक्वेस्ट भेजी गई थी, उसकी हमारे ऑफिस ने समीक्षा की. सुरक्षा संबंधी खतरों के इनपुट, साथ ही चल रहे त्योहारी सीजन के कारण सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारियों को देखते हुए हम इस शो के लिए परमिशन नहीं दे रहे.
कब और कहां होंगे दिलजीत के शोज
बता दें कि दिलजीत दोसांझ के इंडिया में कई शहरों में शोज होने हैं. दिल्ली में 30 अक्टूबर को शो होना था. वहीं इंदौर में 15 नवंबर को शो होना है. 21 नवंबर को अहमदाबाद में शो होना है. वहीं 27 नवंबर को मुंबई में शो होना है. इसके बाद 29 नवंबर को बेंगलुरु में और 5 दिसंबर को लखनऊ में शो होना है. अब दिल्ली शो के लिए उन्हें परमिशन नहीं मिली है.
दिलेजीत दोसांझ की बात करें तो वो इंडिया के पॉपुलर सिंगर हैं. उनके कॉन्सर्ट काफी चर्चा में रहते हैं. अमेरिका से लेकर कनाडा तक में उनके शोज के चर्चे होते हैं. जून महीने में दिलजीत का अमेरिका में शोज हुआ था. इस शो में हंगामा भी हो गया था. एक शख्स खालिस्तानी झंडा लेकर स्टेज पर चढ़ गया था. वो दिलजीत के पास डांस करने लगा था. हालांकि, फिर दिलजीत उससे दूर हट गए थे.
दिलजीत ने कई पॉपुलर गाने गाए हैं. उनकी एल्बम GOAT काफी चर्चा में रही. इसके अलावा ‘जट्ट एंड जूलियट’, ‘डिस्को सिंह’, ‘सरदारजी’, ‘सुपर सिंह’, ‘जोड़ी’, ‘जट्ट एंड जुलियट 3’, ‘सरदारजी 3’, ‘बॉर्डर 2’, ‘मैं वापस आऊंगा’, ‘सतलुज’, ‘बॉर्डर 2’, ‘अमर सिंह चमकीला’, ‘गुड न्यूज’ जैसी फिल्में की हैं.
