टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ के खास मौके पर अपनी पत्नी नेहा स्वामी को एक शानदार नई कार गिफ्ट की है. अर्जुन के इस खास सरप्राइज को देखकर नेहा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. दोनों का ये खास पल सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है.
करवाचौथ के मौके पर अर्जुन ने अपनी पत्नी को ये महंगा तोहफा देकर उनके दिन को और भी खास बना दिया.
अर्जुन ने पत्नी को गिफ्ट की थार
इस खास पल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में अर्जुन बिजलानी अपनी पत्नी नेहा स्वामी की आंखों पर पट्टी बांधते नजर आ रहे हैं. इसके बाद वो नेहा को लेकर कार के पास पहुंचते हैं. जैसे ही अर्जुन उनकी आंखों से पट्टी हटाते हैं, सामने नई महिंद्रा थार देखकर नेहा हैरान रह जाती हैं.
अपने पति की तरफ से मिले इस खास सरप्राइज को देखकर नेहा खुशी से झूम उठती हैं और अर्जुन को गले लगा लेती हैं. अर्जुन बिजलानी ने नई कार के सामने नारियल फोड़कर पूजा भी की.
केक काटते दिखे एक्टर
वहीं, दूसरे वीडियो में अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी अपने बेटे के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं. इस खास मौके पर अर्जुन की मां भी उनके साथ मौजूद थीं. केक कटिंग के दौरान पूरा परिवार काफी खुश दिखाई दिया. इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को केक खिलाकर इस खुशी को सेलिब्रेट किया.
इस दौरान पैपराजी से बात करते हुए अर्जुन ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘आप भी अपनी बीवियों के लिए ये सब जरूर कीजिएगा. उसको गाड़ी दो ताकि वो अपने घर चली जाए.’
वीडियोज सामने आने के बाद फैंस कपल की बधाई दे रहे हैं और उनके बीच के बॉन्ड की तारीफ कर रहे हैं.
‘पति पत्नी और पंगा 2’ में नजर आ रहा कपल
बता दें इन दिनों अर्जुन बिजलानी और पत्नी नेहा स्वामी शो ‘पति पत्नी और पंगा 2’ में नजर आ रहे हैं.
