Headlines

‘अल्फा’ में ऋतिक रोशन के कैमियो ने लूटी महफिल, आलिया-शरवरी ने पहली बार पहनी बिकिनी


यशराज के स्पाई यूनिवर्स की आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘अल्फा’ शुक्रवार यानी 3 जुलाई को सिनेमाघरों में सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी लीड रोल में हैं. वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म ‘अल्फा’ को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. 

ऋतिक रोशन ने चुरा ली पूरी लाइमलाइट
‘अल्फा’ में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का दमदार कैमियो देखने को मिला है. फिल्म रिलीज होते ही मेजर कबीर के किरदार में उनकी सरप्राइज एंट्री सोशल मीडिया पर लीक हो गई. उनके एक्शन सीन्स के कई क्लिप्स तेजी से वायरल हो रहे हैं और इंटरनेट पर छाए हुए हैं. सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि एक्टर ने फिल्म में ‘वॉर’ के कबीर बनकर एंट्री की है. एक्टर की एंट्री दर्शकों का काफी पसंद आई है.

 ये भी पढ़ें:-Box Office: ‘कॉकटेल 2’ का दुनियाभर में तहलका, कोविड एरा के बाद शाहिद की बनी ऐसा करने वाली पहली फिल्म

जबरदस्त एक्शन करते दिखे ऋतिक रोशन
सोशल मीडिया पर ऋतिक की स्क्रीन प्रेजेंस और उनकी शानदार एंट्री की खूब तारीफ हो रही है. बता दें कि ‘अल्फा’ के ट्रेलर में ऋतिक के आने का इशारा तो दिया गया था, लेकिन उनका चेहरा नहीं दिखाया गया था. ट्रेलर में सिर्फ उनकी आंखें दिखाई गई थीं, जिससे उनके रिवील की एक्साइटमेंट और बढ़ गई थी.

आलिया भट्ट-शरवरी वाघ के बिकिनी लुक ने खींचा ध्यान
इसके अलावा ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट और शरवरी पहली बार बिकिनी लुक में नजर आई हैं. फिल्म के इस ग्लैमरस अवतार ने दर्शकों का ध्यान खींचा है. दोनों एक्ट्रेसेस का ये अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. एक्शन और स्पाई थ्रिलर के बीच आलिया और शरवरी का ये लुक फिल्म के सबसे चर्चित मोमेंट्स में से एक है.

‘अल्फा’ के बारे में जानिए
बता दें कि वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म ‘अल्फा’ साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी. फाइनली ये सिनेमाघरों में पहुंच गई है. शिव रावेल इस फिल्म के डायरेक्टर हैं. फिल्म को उदय चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है. अब देखना होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है.

ये भी पढ़ें:-Thursday Box Office 2nd July: गुरुवार को भी ‘वेलकम 3’ ने खूब छापे नेट, ‘कॉकटेल 2’ की भी नहीं थमी रफ्तार, जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *