Headlines

आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति


आंध्र प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग में डिस्ट्रिक्ट सिलेक्शन कमेटी (AP DSC) भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके तहत स्कूल असिस्टेंट, सेकेंडरी ग्रेड टीचर, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर, समेत शिक्षक और शिक्षा से जुड़े दूसरे पदों पर कुल 2,721 भर्तियां की जाएगी. इस भर्ती में सामान्य स्कूलों के साथ-साथ स्पेशल एजुकेशन संस्थाओं और दूसरे शैक्षणिक प्रबंधन के अंतर्गत आने वाले पद भी शामिल है. फिलहाल विभाग ने खाली पदों की संभावित संख्या जारी की है. भर्ती से जुड़ा विस्तृत नोटिफिकेशन 3 नवंबर तक जारी होने की संभावना है.

आंध्र प्रदेश डीएससी भर्ती के तहत कुल 2,721 पदों को तीन कैटेगरी में बांटा गया है. सामान्य स्कूलों में सबसे ज्यादा 2,111 पद हैं, जबकि स्पेशल एजुकेशन के लिए 350 और सोसायटी व दूसरे शैक्षणिक प्रबंधन के अंतर्गत 260 पद निर्धारित किए गए हैं. पदों के हिसाब से सबसे ज्यादा 12,05 भर्तियां सेकेंडरी ग्रेड टीचर के लिए होगी.  

पद के अनुसार वैकेंसी 

  • स्कूल असिस्टेंट- 906 पद 
  • सेकेंडरी ग्रेड टीचर- 1205 पद 
  • स्कूल असिस्टेंट (स्पेशल एजुकेशन)- 150 पद 
  • सेकेंडरी ग्रेड टीचर (स्पेशल एजुकेशन)- 200 पद 
  • प्रिंसिपल- 30 पद 
  • पोस्ट ग्रेजुएट टीचर- 81 पद
  • ट्रेड ग्रेजुएट टीचर- 113 पद 
  • फिजिकल डायरेक्टर- 2 पद 
  • फिजिकल एजुकेशन टीचर- 34 पद 

कब से शुरू होंगे आवेदन?

विभाग ने फिलहाल आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत और अंतिम तारीख की जानकारी नहीं दी है. वहीं अभी जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार विस्तृत नोटिफिकेशन और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 3 नवंबर तक शुरू होने की संभावना है. इस नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 44 वर्ष होगी, जबकि एससी, एसटी और पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 49 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 54 वर्ष बताई गई है. पूर्व सैनिकों को भी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी. 

ये भी पढ़ें-एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती

कौन होंगे इस भर्ती के लिए एलिजिबल? 

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित है. भर्ती पदों के लिए उम्मीदवारों के पास इंटरमीडिएट या सेकेंडरी सीनियर सेकेंडरी की मान्यता प्राप्त योग्यता होनी चाहिए. वहीं सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 50% अंक और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 45% अंक की शर्तें बताई गई है. इसके अलावा उम्मीदवार के पास दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन या 4 वर्षीय बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन की डिग्री होनी चाहिए. संबंधित पदों के लिए आंध्र प्रदेश सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट, आंध्र प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट या तेलंगाना स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के पेपर 1 की योग्यता भी मांगी जा सकती है. 

आवेदन फीस और चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती के लिए आवेदन फीस 750 रुपये निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों काे यह फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन फीस में छूट भी दी जा सकती है. इसके अलावा इस भर्ती में चयन सीबीटी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा. हालांकि अलग-अलग पदों के लिए चयन का तरीका और लिखित परीक्षा का वेटेज अलग हो सकता है.

ये भी पढ़ें-राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *