Headlines

आयुष्मान योजना में कौन सा इलाज फ्री और कौन सा नहीं? कार्ड बनवाने से पहले जान लें


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • आयुष्मान भारत योजना 5 लाख तक का मुफ्त इलाज प्रदान करती है।
  • यह योजना गंभीर बीमारियों, सर्जरी और दिल, कैंसर, किडनी इलाज कवर करती है।
  • OPD, कॉस्मेटिक सर्जरी, IVF, विटामिन जैसी सेवाएं योजना में शामिल नहीं हैं।
  • लाभ केवल सरकारी पैनल वाले अस्पतालों में और योग्य लोगों को ही मिलेगा।

Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana: दवाइयों और इलाज में लोगों की सालों की जमा पूंजी खर्च हो जाती है. ऐसे में सरकार ने गरीब और जरूरतमंद लोगों को महंगे इलाज से राहत देने के लिए Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana शुरू की है.

इसके तहत योग्य परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है. इससे जरूरतमंद लोगों को बड़ी आर्थिक राहत मिलती है, लेकिन 5 लाख रुपये तक का यह मुफ्त इलाज हर बीमारी और हर इलाज पर लागू नहीं होता. साथ ही हर अस्पताल में भी इसका फायदा नहीं लिया जा सकता. योजना के तहत कुछ तय नियम और लिमिटेशन रखी गई हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

खाते में आएगा PF का पूरा पैसा, जानें विड्रॉल पर TDS कटने से बचाने का 3 सबसे आसान तरीका

कब ले सकते हैं इस कार्ड का फायदा?

अगर इस कार्ड के फायदे की बात करें, तो इसका लाभ मुख्य रूप से अस्पताल में भर्ती होने पर ही मिलता है. सामान्य बुखार, खांसी, सिरदर्द या छोटी-मोटी बीमारी के इलाज का खर्च इसमें शामिल नहीं होता. यानी डॉक्टर की फीस, OPD विजिट, सामान्य जांच, ब्लड टेस्ट या एक्स-रे जैसे खर्च आपको खुद ही उठाने पड़ते हैं.

बिमारिया जिनपर इलाज होता है कवर

Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana के तहत कई गंभीर बीमारियों और बड़ी सर्जरी का इलाज कवर किया जाता है. आइए जानते हैं इसमें किन-किन बीमारियों का इलाज शामिल है.

  • दिल की बीमारियां – हार्ट अटैक, एंजियोप्लास्टी, बायपास सर्जरी और हाई बीपी जैसी समस्याओं का इलाज कवर होता है.
  • कैंसर का इलाज – कीमोथेरेपी, रेडिएशन और ब्रेस्ट, फेफड़े, पेट व मुंह के कैंसर का इलाज शामिल है.
  • न्यूरोलॉजिकल बीमारियां – स्ट्रोक, ब्रेन ट्यूमर, पार्किंसन और मिर्गी जैसी बीमारियों का इलाज कवर किया जाता है.
  • किडनी और लीवर रोग – डायलिसिस, क्रॉनिक किडनी डिजीज, सिरोसिस और हेपेटाइटिस B-C का इलाज शामिल है.
  • हड्डी और जोड़ की समस्याएं – फ्रैक्चर, हिप और नी सर्जरी, आर्थराइटिस जैसी समस्याओं का इलाज कवर होता है.
  • महिलाओं और बच्चों का इलाज – नॉर्मल डिलीवरी, सी-सेक्शन, NICU केयर और बच्चों की गंभीर बीमारियों का इलाज शामिल है.

कौन से इलाज नहीं होते कवर

इस योजना में कुछ इलाज कवर नहीं होते है.

  •  OPD परामर्श
  • कॉस्मेटिक और प्लास्टिक सर्जरी
  •  IVF और टेस्ट ट्यूब बेबी
  •  सामान्य डेंटल ट्रीटमेंट
  • विटामिन और सप्लीमेंट्स
  • नशे या खुद को नुकसान पहुंचाने से जुड़ा इलाज

इस योजना का लाभ केवल उन्हीं अस्पतालों में मिलता है जो सरकार के पैनल में शामिल होते हैं. इसलिए भर्ती होने से पहले यह जरूर पता कर लें कि अस्पताल आयुष्मान कार्ड स्वीकार करता है या नहीं.

कौन से लोग नहीं उठा सकते फायदा?

सरकारी नौकरी करने वाले, इनकम टैक्स भरने वाले, PF कटने वाले या ESIC सुविधा लेने वाले लोग आमतौर पर इसके लाभ नहीं उठा सकते है. ये केवल आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए बनाई गई है.

दिल्ली के बजट फ्रेंडली मार्केट! कम कीमत में पाएं ट्रेंडी समर आउटफिट्स, जानें टॉप 4 जगहें

इलाज शुरू कराने से पहले ध्यान रखने वाली महत्वपूर्ण बातें

  • पहले अस्पताल में आयुष्मान डेस्क पर जानकारी जरूर लें.
  •  इस बात का जरूर पता लगाए कि कौन-सी सुविधा मुफ्त है,
  •  प्राइवेट रूम या एक्स्ट्रा टेस्ट का अलग चार्ज हो सकता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *