Headlines

आरक्षण सुधार आंदोलन से जुड़े छात्रों ने ब्रजेश पाठक से की मुलाकात, क्या हुई बात?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आरक्षण सुधार आंदोलन के छात्रों से मुलाकात की.

आरक्षण सुधार आंदोलन से जुड़े छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. पत्रकार वार्ता डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार युवाओं के साथ खड़ी है और छात्रों की मांगों को केंद्र सरकार तक पहुंचाया जाएगा.

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि, “छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुना गया है. अगले दो दिनों में छात्रों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात केंद्रीय मंत्री से कराई जाएगी. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हर्ष दुबे, मृत्युंजय पाठक और शिवा शर्मा ने कहा कि उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण है. उनकी मांग है कि देश के हर छात्र को आगे बढ़ने का समान अवसर मिले.”

लखनऊ नगर निगम करेगा जब्त 243 मवेशियों की नीलामी, 20 हजार से बोली शुरू

छात्रों की क्या है मुख्य मांग?

जानकारी के अनुसार, छात्रों ने अपने पत्र में कहा है कि मौजूदा शिक्षा व्यवस्था में छात्रों के बीच पढ़ाई और मेरिट को लेकर काफी अंतर है. उनका कहना है कि सभी छात्रों की बौद्धिक क्षमता के विकास के लिए बेहतर अवसर मिलने चाहिए. छात्रों ने प्रोफेशनल कोर्स में दाखिले के लिए अवसर बढ़ाने की मांग की है, ताकि किसी छात्र के साथ अन्याय न हो और सभी को आगे बढ़ने का मौका मिल सके. 

डिप्टी सीएम ने छात्रों को दिया हर संभव मदद का भरोसा

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आरक्षण सुधार आंदोलन से जुड़े छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज उचित मंच तक पहुंचाई जाएगी और समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा. आपको बता दें कि, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग जोर पकड़ने लगी थी. आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर दिल्ली में छात्रों का प्रदर्शन भी देखने को मिला है.

यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *