फराह खान ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें राहुल और दिशा के इस आलीशान घर की झलक देखने को मिली. कपल ने होम टूर भी करवाया.

घर में एक बड़ा सा लिविंग एरिया है. जहां ग्रीन और ऑफ व्हाइट कलर के सोफे रखे हुए हैं. लिविंग एरिया में एक बड़ी सी टीवी भी लगी है.

राहुल ने बताया कि इस व्लॉग के जरिए वो पहली बार फैंस को अपना घर दिखाने जा रहे हैं. उन्होंने इस घर को बड़े ही खूबसूरती से डेकोरेट किया है. घर की एक दीवार पर कई सारी फोटोज लगी हुई हैं.

घर की बालकनी से बाहर का शानदार व्यू देखने को मिलता है. उन्होंने एक झूला भी रखा हुआ है. फराह और राहुल ने झूले पर बैठ कर कई सारी बाते की.

राहुल के घर का किचन भी काफी मॉडर्न है. किचन देख फराह ने अपने कुक दिलीप कहा, ‘अपने हॉल से बड़ा तो इनका किचन है.’ राहुल ने बताया कि उन्होंने किचन में फराह खान की गिफ्ट की हुई चिमनी किचन में यूज की है.

घर का डाइनिंग एरिया भी काफी लग्जरी है. यहां पर सभी ने साथ में बैठ कर फूड एंजॉय किया.

इसके बाद राहुल ने अपने घर की छत भी दिखाई. जिसे देख फराह हैरान रह गई. छत से मुंबई का 360 व्यू दिखता है. पास में एयरपोर्ट भी है.

इतना ही नहीं घर की छत पर स्विमिंग पूल भी है. बता दें, राहुल और दिशा शो ‘पति पत्नी और पंगा 2’ में नजर आएंगे.
Published at : 15 Sep 2026 07:03 PM (IST)
