Headlines

आशा नेगी ने बर्थडे पर जताया फैंस का आभार, बोलीं- ‘मैं बहुत भाग्यशाली हूं’


टीवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री आशा नेगी ने अपने जन्मदिन के मौके पर मिले फैंस, दोस्तों और करीबियों के प्यार के लिए खास अंदाज में शुक्रिया कहा.

आशा नेगी ने  23 अगस्त को अपना 37वां जन्मदिन मनाया. जन्मदिन के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह घर पर पूजा करती नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों के साथ अभिनेत्री ने अपने दिल की बात लिखते हुए बताया कि लोगों की शुभकामनाओं, फोन कॉल, मैसेज, फूलों और छोटी-छोटी कोशिशों ने उनका दिन बेहद खास बना दिया.

जन्मदिन पर फैंस का प्यार देखकर खुश हुई आशा नेगी 

आशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें पोस्ट की. इन तस्वीरों में वह पूजा करती दिखाई दे रही हैं. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने खुद को भाग्यशाली’ बताया.

आशा ने कैप्शन में लिखा, ”हर विश, मैसेज, कॉल, फूल और छोटी-छोटी कोशिशों के लिए धन्यवाद, जिससे मुझे इतना प्यार महसूस हुआ. मैं अपनी जिंदगी में इतने सारे खूबसूरत लोगों को पाकर बहुत खुश और भाग्यशाली महसूस करती हूं. लोगों के प्यार, साथ में बिताए पलों, हंसी-मजाक और उन शांत पलों के लिए शुक्रगुजार हूं. इन सभी चीजों से मेरा दिल भर आया है.”

यह भी पढ़ें: अजय देवगन के करियर की बिगेस्ट ओपनर बनेगी ‘दृश्यम 3’? जानें बॉक्स ऑफिस का गणित

आशा ने अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए सभी का धन्यवाद करते हुए कहा, ”लोगों के प्यार ने मेरा यह दिन गर्मजोशी से भर दिया. इस दिन को इतना खास बना दिया कि मैं इसे लंबे समय तक याद रखूंगी.”

फैंस के लिए जल्द लाइव आएंगी आशा नेगी

अपने पोस्ट में आशा ने उन फैंस का भी जिक्र किया, जो उनसे लाइव सेशन करने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ”मैं एक-दो दिन में अपने फैंस के लिए लाइव आऊंगी. मैं आपकी कोशिशों को देख रही हूं और आपके प्यार की कद्र करती हूं. ये मेरा वादा है कि मैं जल्द ही लाइव आऊंगी.”

बता दें कि आशा नेगी टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं. उन्होंने साल 2010 में टीवी शो ‘सपनों से भरे नैना’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी. इस शो में उन्होंने मधुरा का किरदार निभाया था. इसके बाद साल 2011 में वह एकता कपूर के मशहूर शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में नजर आईं.

पवित्र रिश्ता से मिली आशा नेगी को खास पहचान

हालांकि, आशा को असली पहचान ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली. इस शो में उन्होंने पूर्वी देशमुख का किरदार निभाया था. साल 2011 से 2014 तक इस शो का हिस्सा रहकर उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बना ली. शो में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इसी दौरान उनकी जोड़ी ऋत्विक धनजानी के साथ भी काफी लोकप्रिय हुई.

साल 2013 में आशा ने ऋत्विक धनजानी के साथ डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 6’ में हिस्सा लिया और दोनों ने शो की ट्रॉफी अपने नाम की. इसके बाद आशा ‘एक मुट्ठी आसमान’ और ‘कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां’ जैसे टीवी शोज में भी नजर आईं.

आशा ने टीवी के साथ रियलिटी शो में भी अपनी पहचान बनाई. वह ‘खतरों के खिलाड़ी 6’ में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई थीं. इसके बाद उन्होंने वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखा और साल 2019 में ‘बारिश’ में गौरवी करमाकर का किरदार निभाया. इसके बाद वह अभय और मुंबई डायरीज जैसे वेब प्रोजेक्ट्स में भी नज़र आयी . इस सीरीज को भी दर्शकों ने पसंद किया.

टीवी के बाद फिल्मों में भी बनाई पहचान

टीवी और वेब के बाद आशा ने फिल्मों में भी काम किया. उन्होंने अनुराग बसु की फिल्म ‘लूडो’ से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया, जिसमें वह सपोर्टिंग रोल में नजर आई थीं. इसके अलावा वह फिल्म ‘कॉलर बम’ में भी काम कर चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: ‘आवारापन 2’ का 11वें दिन का बॉक्स ऑफिस, कलेक्शन 137 करोड़ पार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *