Headlines

आशुतोष रांका को पुलिस ने नहीं छोड़ा तो भड़के अभिजीत दीपके, बोले – ‘कल सुबह मैं…’


असम पुलिस ने गुवाहाटी में सीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी के को-फाउंडर आशुतोष रांका समेत कई वर्कर्स को डिटेन किया है. इसी को लेकर सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने अपने नए बयान में बताया है कि वह कल असम जा रहे हैं. 

दीपके ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मैं कल सुबह असम जा रहा हूं. क्योंकि पुलिस ने अभी तक आशु को रिहा नहीं किया है. हम गिरफ्तारी या जेल की धमकियों से डरकर झुकने वाले नहीं है. आप चाहें तो कल मुझे एयरपोर्ट पर ही अरेस्ट कर सकते हैं.’

डिटेन होने के बाद असम सरकार पर भड़के आशुतोष 
रविवार को सीजेपी के को फाउंडर रांका और उनकी टीम को पुलिस ने डिटने किया. रांका इन दिनों असम में स्कूलों की कंडिशन को लेकर और एसआईआर यानी वोटर लिस्ट से जुड़े एसआईआर को लेकर कैंपेन चला रहे हैं. रांका को डिटेन करने के बाद सीजेपी नेता ने असम के मुख्यमंत्री हिंमता पर गंभीर आरोप मढ़े हैं. उन्होंने कहा है कि अगर सीजेपी असम के स्कूलों की असलियत सामने रखेंगे, तो पूरे देश में सच सामने आ जाएगा. इसके अलावा उन्होंने काजीरंगा को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा है. उ्होंने कहा है कि स्थानीय लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं. जमीन, जंगल और पानी को कॉर्पोरेट कंपनियों को दिए जा रहे हैं. 

‘लोगों को धमकाया जा रहा, डराया जा रहा है’

आशुतोष ने इसके अलावा एक वीडियो (जिसमें वह पुलिस वैन में नजर आ रहे हैं) में कहा है कि एक प्राइवेट प्रॉपर्टी पर यहां के लोगों से Meet Up था. सबकुछ शांतिपूर्ण ढंग से किया जाना था, लेकिन हिमंता बिस्वा सरमा डर गए हैं. क्योंकि, हम उनकी सच्चाई देश के सामने लाने वाले हैं, काजीरंगा की सच्चाई देश के सामने लाने वाले हैं, यहां के लोगों का कैसे हक छीना जा रहा है, उसकी सच्चाई लाने वाले हैं. 

आशु ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को चेतावनी देते हुए कहा है कि आप भल गए हैं, कि हम लोग किस मिट्टी के बने हैं. हम डरने वाले नहीं हैं, हम इसी देश की मिट्टी के लोग हैं. जबतक व्यवस्था सुधर नहीं जाती, असम की व्यवस्था सुधर नहीं जाती, हम चुप बैठने वाले नहीं हैं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *