Headlines

थप्पड़ कांड पर भड़के राहुल गांधी, बोले – ‘ये लोग ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि…’


दिल्ली के तिलकनगर में सड़क का इंस्पेक्शन करते हुए रेखा सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा है, जिसके बाद से यह मामला सियासी तौर पर जोर पकड़ चुका है. अब इस पर राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि ये उस सत्ता का चेहरा है, जिसे अब वोटर से डर लगना बंद हो गया है.

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा, ‘दिल्ली की BJP सरकार के एक मंत्री वीडियो में एक नौजवान को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं. उसका गुनाह? वो वीडियो बना रहा था. मंत्री के सामने सड़क खोदकर दिखाई जा रही थी, और उसके हाथ में कैमरा था. ये उस सत्ता का चेहरा है जिसे अब वोटर से डर लगना बंद हो गया है. सड़क पर सवाल पूछो – थप्पड़. पेपर लीक पर सवाल पूछो – लाठी.  संसद में सवाल पूछो – माइक बंद. 

ये डर ही नहीं कि चुनाव इन्हें हटा सकता है: राहुल गांधी

राहुल ने आगे कहा, ‘ये लोग ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि इन्हें अब ये डर ही नहीं कि चुनाव इन्हें हटा सकता है. वोट चोरी यही खरीदती है. सिर्फ नतीजा नहीं, उसके बाद आने वाला अहंकार भी. जो सरकार जीत को पक्का मान लेती है, उसे आपकी रज़ामंदी नहीं चाहिए – आपकी खामोशी और अंधभक्ति चाहिए.

प्रवेश वर्मा ने राहुल गांधी के बयान पर दी प्रतिक्रिया

वहीं, राहुल गांधी के बयान को प्रवेश वर्मा ने रिपोस्ट करते हुए कहा कि राहुल जी आप रहने दो भाई, आपको कुछ नहीं पता.

प्रवेश वर्मा ने पूरे मामले पर क्या सफाई दी है?

इस पूरे मामले पर प्रवेश वर्मा सफाई दे चुके हैं. उन्होंने दावा किया है कि अगर कोई सरकारी कामों में बाधा डालेगा, और हमारे अधिकारियों से कमीशन मांगेगा आम आदमी पार्टी का विधायक, तो ये हमसे बर्दाश्त नहीं होगा, तो ये पूरी घटना की सच्चाई है. लेकिन जो हुआ वो नहीं होना चाहिए. उन्होंने बताया कि विकासपुरी रिंग रोड कई दिनों से रोड बनाने का काम चल रहा है. वहां के विधायक जरनैल सिंह पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर पर प्रेशर बना रहे थे कि हमें कॉन्ट्रैक्टर से मिलवाइए और वे रोड पर कमीशन लेने की कोशिश कर रहे थे. हमारे इंजीनियर ने पुलिस में जाकर शिकायत की है. उनके ऊपर FIR करवा रहे हैं. जब उन्हें किसी तरह कमीशन नहीं दी गई तो जैसे ही रात में रोड डलती थी, तो रात में जाकर उसको उखाड़ने का काम करते थे. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *