Headlines

ये है Monstor Swift Dzire, कार में लगा दिए ट्रैक्टर के पहिए; वीडियो वायरल


सोशल मीडिया पर आए दिन गाड़ियों के मॉडिफिकेशन के एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग सच में हैरान रह जाते हैं. लेकिन इस समय इंटरनेट पर मारुति सुजुकी की सबसे लोकप्रिय सेडान कार Maruti Swift Dzire का एक ऐसा अवतार वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप असली और नकली का फर्क भूल जाएंगे. 

इस कार को Monster Swift Dzire का नाम दिया जा रहा है, जिसका खूंखार और बेहद दमदार लुक लोगों के होश उड़ा रहा है. इस वीडियो को लेकर इंटरनेट यूजर्स के बीच एक नई बहस छिड़ गई है कि क्या सच में राजस्थान की सड़कों पर ऐसी कोई गाड़ी दौड़ रही है या फिर यह AI का कोई नया कमाल है.

Swift Dzire का मॉनस्टर लुक

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हो रहे इस 24 सेकंड के वीडियो में एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार दिख रही है, लेकिन इसका रूप किसी सामान्य कार जैसा बिल्कुल नहीं है. इस कार को एक मॉन्स्टर ट्रक की तरह बेहद ऊंचे और विशालकाय टायरों पर फिट किया गया है. 

वीडियो में यह गाड़ी रेगिस्तानी इलाके और मिट्टी के रास्तों पर बेहद ताकतवर अंदाज में दौड़ती और धूल उड़ाती नजर आ रही है.इसका ग्राउंड क्लीयरेंस इतना ज्यादा है कि यह किसी भी बड़ी एसयूवी को भी पछाड़ दें. पहली नजर में देखने पर ऐसा लगता है कि राजस्थान के किसी कार दीवाने ने अपनी पुरानी डिजायर को मॉडिफाई कराकर उसे मॉन्स्टर व्हीकल का रूप दे दिया है.

वीडियो की सच्चाई नें चौंकाया

इस वीडियो की गहराई से जांच करने पर एक बिल्कुल अलग और चौंकाने वाली सच्चाई सामने आती है. दरअसल, यह वीडियो पूरी तरह से असली नहीं है, बल्कि इसे AI तकनीक की मदद से तैयार किया गया है. वीडियो के नीचे साफ तौर पर Made with AI का लेबल देखा जा सकता है, जो यह साबित करता है कि कंप्यूटर जनरेटेड ग्राफिक्स और एआई टूल्स का इस्तेमाल करके इस मॉन्स्टर डिजायर को बनाया गया है.

यह भी पढ़ें: टोल पर दिखाई हवाबाजी, बैरियर तोड़ते ही फूटा कार का कांच

यूजर्स ने दी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

जैसे ही यह मॉन्स्टर डिजायर का वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर एक से बढ़कर एक मजेदार प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया. वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, ओ! राजस्थान है प्रधान। मॉन्स्टर स्विफ्ट डिजायर। इस पर दूसरे यूजर ने मजे लेते हुए तुरंत जवाब दिया, ओ प्रधान, यह एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया हुआ वीडियो है.

वहीं, कुछ लोग इस वीडियो को सच मान बैठे और कमेंट बॉक्स में बहस करने लगे.  एक अन्य यूजर ने तो तंज कसते हुए यहां तक लिख दिया कि कुछ मूर्ख लोग इसे सच मान रहे हैं, विचित्र गंवार हैं. कुल मिलाकर, इस मॉन्स्टर कार के लुक से ज्यादा लोग कमेंट बॉक्स में इस बात पर मजे ले रहे हैं कि कैसे एआई ने असली और नकली के बीच का फर्क ही खत्म कर दिया है.

यह भी पढ़ें: रानू मंडल ने अपने फैंस के साथ किया डांस- वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *