Headlines

बाइक पर रखे गिटार का कैमरे ने काटा हेलमेट का चालान, हो गई फजीहत


बेंगलुरु की सड़कों पर आए दिन ट्रैफिक से जुड़े अजीबोगरीब नजारे देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार जो हुआ उसने टेक्नोलॉजी और ट्रैफिक सिस्टम दोनों की पोल खोलकर रख दी है. सोचिए अगर आप अपनी बाइक पर अकेले जा रहे हों और पुलिस आपके पीछे बैठे काल्पनिक इंसान का बिना हेलमेट चालान काट दे, तो आप क्या कहेंगे?

ऐसा ही कुछ हुआ सौविक दत्ता के साथ, जब बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस के हाई-टेक AI कैमरों ने उनके कंधों पर टंगे गिटार को बिना हेलमेट की ‘सवारी’ समझ लिया और सीधे 500 रुपये का चालान थमा दिया. इस मजेदार और हैरान करने वाली घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

गिटार बना ‘बिना हेलमेट’ सवारी, जब AI की नजरों ने धोखा खाया

पूरी कहानी तब शुरू हुई जब सौविक अपनी पत्नी की स्कूटी लेकर सड़कों पर निकले थे. उन्होंने खुद तो कायदे से हेलमेट पहना हुआ था और उनके पीठ पर बैग में बंद एक गिटार टंगा था. लेकिन सड़कों पर पैनी नजर रखने वाले एआई-संचालित कैमरे की गणित अलग ही निकली. कैमरे ने गिटार के बैग को इंसान का सिर समझ लिया और सिस्टम ने तुरंत ‘बिना हेलमेट पिलियन राइडर’ का 500 रुपये का ई-चालान जेनरेट कर दिया. चालान सीधे सौविक की पत्नी के अकाउंट में पहुंच गया, जिसे देखकर दोनों की हंसी और हैरानी का ठिकाना नहीं रहा.

सोशल मीडिया पर दर्ज हुई शिकायत, सबूत देख छूटी लोगों की हंसी

चालान मिलने के बाद सौविक ने चुप बैठने के बजाय X का रुख किया. उन्होंने चालान की तस्वीर और सबूत शेयर करते हुए बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस को टैग किया. सौविक ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि वे अकेले ही राइड कर रहे थे और उनके पीछे कोई इंसान नहीं बल्कि गिटार था. चालान के साथ संलग्न फोटो में यह बिल्कुल साफ दिख रहा था कि बाइक पर सौविक के अलावा कोई दूसरा इंसान नहीं था, बस उनकी पीठ पर गिटार का बैग लगा था. उन्होंने ट्रैफिक पुलिस से इस गलत चालान को तुरंत रद्द करने की अपील की.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन के एसी कोच में शीशा तोड़ अंदर घुसा पत्थर, होश उड़ा देगा वीडियो

ट्रैफिक पुलिस का जवाब और रेडिट पर मीम्स की बाढ़

मामला बढ़ता देख बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत जवाब दिया और सौविक को आश्वासन दिया कि वे संबंधित विभाग में संपर्क करके इस चालान को रद्द करवा सकते हैं. लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई. यह पोस्ट देखते ही देखते रेडिट और इंस्टाग्राम पर फैल गई. नेटिजन्स ने इस ‘डिजिटल भूल’ पर मीम्स की बौछार कर दी. किसी ने लिखा, “गिटार की जान की भी कीमत है, उसे भी हेलमेट पहनाओ.” तो किसी ने चुटकी लेते हुए कहा, “एआई इतना ज्यादा एडवांस हो चुका है कि उसे अब निर्जीव चीजों में भी इंसान दिखने लगे हैं.”

यह भी पढ़ें: बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *