Headlines

इनका इतिहास दलितों का अपमान…, BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • चीन सीमा सुरक्षा में सुधार, राष्ट्रीय सम्मान बढ़ने का श्रेय सरकार को।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बुधवार (9 सितंबर, 2026) को उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने हल्द्वानी में पार्टी की एक्सटेंडेड स्टेट वर्किंग कमेटी मीटिंग को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि अध्यक्ष बनने के बाद ये मेरा दूसरा प्रवास है. यहां की ऊर्जा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ऊर्जा मिलती है. पीएम मोदी की कर्मभूमि वाराणसी है, लेकिन इस धरा से उनको ऊर्जा मिलती है. इसके साथ ही, अपना संबोधन देते हुए नितिन नबीन ने राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और विपक्षी कांग्रेस पर भी निशाना साधा.

राहुल और खरगे को लेकर बोले नितिन नबीन

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘कुछ लोग वंदे मातरम कहने में शर्मिंदगी महसूस करते हैं. राहुल मियां आप वंदे मातरम का महत्व समझ ही नहीं सकते, आपकी माताश्री और पार्टी अपमानित महसूस करती है. वंदे मातरम में हमारे सम्मान का प्रतीक है, लेकिन जिन्होंने देश के डेमोग्राफी बिगाड़ने का काम किया है, राज्य की डेमोग्राफी बिगाड़ने का काम किया है, वो देश की जमीं से प्यार कर ही नहीं सकते हैं.’

उन्होंने कहा, ‘इस धरती से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक राजनैतिक खेल खेलने का काम किया है, लेकिन खरगे जी से मैं कहना चाहता हूं कि ये आपकी जो विभाजनकारी राजनीति और सोच है, वो उत्तराखंड की पवित्र भूमि को अपवित्र कर ही नहीं सकती है.’

इनका इतिहास रहा है दलितों का अपमान करना- नितिन

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘हमारे लिए यहां के हर कंकड़ में शंकर बसा है, हम उस सोच के लोग हैं, लेकिन ये जरूर है कि आपने जो खेल खेलने का काम किया है, जिस पवित्र भूमि से आपने धर्म विशेष के नारे लगाए, जिस पवित्र भूमि को अपमानित करने का प्रयास किया, मैं उसको षडयंत्र मानता हूं, लेकिन मैं कांग्रेस से पुछता हूं कि आपका इतिहास क्या रहा है?’  

उन्होंने कहा, ‘बाबा साहेब बीआर अंबेडकर जी को हराने का काम किया, तो नेहरू जी ने पत्र लिखा था बड़ी प्रसन्नता के साथ एडविन माउंट बेटेन को कि हम बाबा साहेब अंबेडकर को चुनाव हराने में सफल रहे और ये हमारी बड़ी जीत हुई है. जिस दलित परिवार के बच्चे ने देश संविधान लिखने का काम किया और देख के दिशा देने का काम किया, उसको आपके नेतृत्व ने अपमानित करने का काम किया.’

उन्होंने आगे कहा, ‘आपने बाबू जगजीवन राम जी को कांग्रेस नेतृत्व दूरव्यवहार करके पार्टी से निकालने का काम किया, ये आपका इतिहास रहा है. अभी हाल ही में राजस्थान में अपने ही नगर अध्यक्ष को जो दलित समाज से आते हैं, उनको पार्टी के नेताओं ने सरेआम पीटने का काम किया है. कर्नाटक में जहां से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी आते हैं आर अखंड निवास मूर्ती के घर पर जो वहां के पूर्व विधायक हैं और जो दलित परिवार से आते हैं, उनके घर को पीएफआई के दंगाईयों ने जलाकर राख कर दिया, लेकिन किसी कांग्रेस के नेता ने कोई आवाज नहीं उठाया. इनका इतिहास रहा है, दलितों के अपमान करने का रहा है.’

चीन को लेकर बोले नितिन नबीन

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, ‘हमने सरकार सिर्फ सत्ता के लिए नहीं बनाया, लेकिन देश की जनता को सम्मान देने का काम किया है. सम्मान और स्वाभिमान बढ़नने का काम किया है, भारतवासी का सीना चौड़ा हो जाता है, 140 करोड़ जनता को सुरक्षित करने का काम किया है. महिलाओं को सम्मान और भागीदारी मिली है. इससे नेतृत्व को ऊर्जा मिलती है.’

उन्होंने कहा, ‘जब मैं 2012 में चीन के बॉर्डर पर गया था, तो देखा कि सीमा तक सडक नहीं थी, सोच थी कि चीन इसी सड़क से 1962 में घुसपैठ किया था. 2014 में, लेकिन नेतृत्व परिवर्तन के बाद सरकार की सोच बदली और पक्की सडक का निर्माण किया गया. आज चीन को हिम्मत नहीं है कि हमें आंख दिखा सके. हमने सैनिकों के सम्मान देने का काम किया है. पहले दुश्मन हमारे सैनिकों का सिर काट देते थे और पहले की सरकार मौन बैठी रहती थी, लेकिन आज समय बदला है.’ 

यह भी पढ़ेंः 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, उमर उन नवी मास्टर माइंड… लाल किला ब्लास्ट में बड़े खुलासे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *