चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL 2026 बहुत अच्छा नहीं रहा था. CSK की टीम पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर रही. हर एक टीम कोशिश करती है कि सटीक प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन बना पाए, लेकिन चेन्नई पिछले सीजन ऐसा करने में नाकाम रही. अब ऑक्शन में उसके पास एक बेहतर स्क्वाड तैयार करने का मौका होगा. मगर उससे पहले चेन्नई को कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करना होगा और रिटेंशन लिस्ट आज ही जारी होनी है.
पांच बार की चैंपियन CSK पिछले 3 सीजन से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है. इस बार हेड कोच जहीर खान हैं, उनके अंडर टीम पहले की तुलना में काफी हद तक बदल सकती है. इसलिए सीएसके मैनेजमेंट कुछ ऐसे खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकता है, जिनका नाम सबको चौंका सकता है. यहां देख लीजिए चेन्नई की रिलीज और रिटेंशन लिस्ट कैसी दिख सकती है. बताते चलें कि लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स पहले ही चेन्नई की टीम में आ चुके हैं.
CSK की संभावित रिलीज लिस्ट
इसमें सबसे पहला नाम प्रशांत वीर का हो सकता है, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.2 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था. अपना पर्स खाली करने के लिए सीएसके मैनेजमेंट यह बड़ा फैसला ले सकता है और अगर चेन्नई प्रशांत वीर को दोबारा टीम में शामिल करना चाहे तो ऑक्शन में उनपर RTM कार्ड खेलकर कम रकम में खरीद सकती है. मगर प्रशांत का फिलहाल बाहर होना तय लग रहा है, क्योंकि उनके जाने से पर्स में 14.2 करोड़ की बड़ी रकम खाली हो जाएगी.
राहुल चाहर भी इस लिस्ट में आ सकते हैं, जिनका चेन्नई पिछले सीजन इस्तेमाल ही नहीं कर पाई थी. भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो गुरजपनीत सिंह और श्रेयस गोपाल पर भी गाज गिर सकती है. वहीं विदेशियों में मैथ्यू शॉर्ट, जैक फाउल्ककेस और डियान फोरेस्टर भी बाहर हो सकते हैं, जो पिछले सीजन जैमी ओवरटन के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में आए थे.
संभावित रिलीज लिस्ट: प्रशांत वीर, जैक फाउल्केस, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, डियान फोरेस्टर, गुरजपनीत सिंह, स्पेन्सर जॉनसन
CSK की संभावित रिटेंशन लिस्ट
ऋतुराज गायकवाड़ कप्तान बने रह सकते हैं, वहीं एमएस धोनी को लेकर अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं है कि वह खेलेंगे या नहीं. चेन्नई, आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, उर्विल पटेल जैसे युवा खिलाड़ियों को बैक कर सकती है. वहीं नूर अहमद टीम के लीड स्पिनर रहेंगे.
संभावित रिटेंशन लिस्ट: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, अमन खान, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मैट हेनरी, अकील होसेन, मुकेश चौधरी, आकाश मधवाल, कुलदीप यादव, रामकृष्ण घोष, मैकनील नोरोन्हा
यह भी पढ़ें:
न्यूजीलैंड को 440 वोल्ट का झटका, मिचेल सैंटनर टेस्ट सीरीज से बाहर, रिप्लेसमेंट का ऐलान
