Headlines

Viral Video: पाकिस्तान में कपड़े धुलवाना पड़ा महंगा, 12 हजार का बिल देख चकराया विदेशी युवक


विदेशी पर्यटकों को देखकर कई जगहों पर मनमाने दाम वसूलने की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं, लेकिन पाकिस्तान के एक होटल में एक विदेशी युवक के साथ जो हुआ, उसने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक विदेशी व्लॉगर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पाकिस्तान के एक होटल की लॉन्ड्री सर्विस का बिल देखकर पूरी तरह सन्न नजर आ रहा है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान घूमने आया एक विदेशी युवक वहां के एक होटल में रुका हुआ है. वह होटल की लॉन्ड्री सर्विस को कॉल करता है और अपने महज 5 कपड़े धोने और इस्त्री (प्रेस) करने के लिए देता है. उसे लगा था कि सामान्य चार्ज लगेगा, लेकिन जब कपड़े वापस आए तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई.

40 डॉलर (12 हजार से ज्यादा) का बिल देख चकराया युवक

थोड़ी देर बाद जब होटल का कर्मचारी उसके 5 कपड़े लेकर कमरे में पहुंचता है, तो वह युवक के हाथ में 12,000 पाकिस्तानी रुपये से भी ज्यादा का बिल थमा देता है. अमेरिकी डॉलर के हिसाब से यह रकम करीब 40 डॉलर बैठती है. इतना भारी-भरकम बिल देखकर विदेशी युवक हैरान रह जाता है और कर्मचारी से पूछता है कि आखिर सिर्फ 5 कपड़ों की धुलाई का इतना ज्यादा बिल कैसे बन गया.

इस पर लॉन्ड्री वाला कर्मचारी बेहद सामान्य अंदाज में जवाब देता है कि यह तो नॉर्मल चार्ज है, यह ‘एक्सप्रेस सर्विस’ नहीं है, अगर आपने एक्सप्रेस सर्विस ली होती, तो बिल इससे भी कहीं ज्यादा आता. कर्मचारी का यह जवाब सुनकर विदेशी युवक दंग रह जाता है. उसे समझ नहीं आता कि आखिर 5 साधारण कपड़ों के लिए कोई 40 डॉलर कैसे वसूल सकता है. हालांकि, बहस करने के बजाय वह मजबूरी में पूरा पेमेंट करता है और अफसोस जताते हुए तथा इसे एक खुली धोखेबाजी मानते हुए अपने कमरे के अंदर चला जाता है.

यह भी पढ़ें: AI Pandit Viral Video: AI वाले पंडित जी ने कराई पूजा, पढ़े मंत्र कराया आचमन; देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर मची किरकिरी

जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, यूजर्स ने पाकिस्तान की इस होटल सर्विस को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है और कमेंट सेक्शन में जमकर मजे ले रहे हैं…

एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “भाई, पाकिस्तान में महंगाई इतनी बढ़ गई है कि अब 5 कपड़े धोने के भी 12 हजार लग रहे हैं, या फिर विदेशी चेहरा देखकर सीधा चूना लगा दिया गया है.”

दूसरे यूजर ने लिखा, “40 डॉलर में तो दुनिया के किसी भी देश में 5 नए कपड़े खरीदे जा सकते हैं. इस तरह विदेशी टूरिस्ट को लूटोगे तो अगली बार कौन घूमने आएगा.”

वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “बेचारे का चेहरा देखने लायक था. उसने सोचा भी नहीं होगा कि पाकिस्तान में कपड़े धुलवाना इतना महंगा सौदा साबित होगा.”

यह भी पढ़ें: आपस में भिड़ीं पापा की परियां, कपड़े फाड़े बाल नोचे, जमकर हुआ दे दनादन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *