Headlines

‘…इसलिए तो कुश्ती में चौथी पोजिशन लाई थीं विनेश फोगाट’ WFI अध्यक्ष संजय सिंह का तंज


रोहतक भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने पहलवान विनेश फोगाट से एक दिन में दो वेट कैटेगरी में कुश्ती लड़ने पर जवाब मांग लिया है. रोहतक महर्षी दयानंद विश्वविद्यालय हरियाणा कुश्ती संघ द्वारा आयोजित की गई अंडर 23 सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के शुभारंभ पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह पहुंचे थे.
 
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने पहलवान विनेश फोगाट को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विनेश से पूछना चाहिए कि वह एक दिन में दो वेट में कैसे लड़ी थी. गोंडा में हुई कुश्ती चैंपियनशिप को विनेश ने राजनीति का अखाड़ा बनाने की कोशिश की थी. यही कारण रहा कि वह चौथी पोजीशन पर ही अटक कर रह गई. खिलाड़ी की तरह मैट पर आएगी तो उसका स्वागत होगा और राजनीत करेगी तो उसको राजनीतिक जवाब ही दिया जाएगा.

Hathnikund Barrage: बारिश के बाद हथनीकुण्ड बैराज के 10 गेट खोले गए, कब तक दिल्ली पहुंचेगा पानी?

कुश्ती में किया गया बड़ा फेरबदल

संजय सिंह ने बताया की कुश्ती में बड़ा फेरबदल किया गया है. उम्र दराज खिलाड़ी छोटी उम्र के खिलाड़ियों के साथ कुश्ती लड़ते थे और यही कारण था की सीनियर वर्ग में मेडल नहीं आ पा रहे थे. कुश्ती फेडरेशन ने इस पर काफी मंथन करने के बाद कुश्ती से उम्रदराज खिलाड़ियों को बाहर किया है, क्योंकि उम्रदराज खिलाड़ियों के कुश्ती में रहने से जूनियर खिलाड़ियों का स्टैमिना सीनियर बनने तक खत्म होता जा रहा था.

अब उन्हें उम्मीद है की सीनियर वर्ग में मेडल आने शुरू हो जाएंगे. आगामी होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए कुश्ती फेडरेशन की तैयारी पूरी है फेडरेशन की तरफ से दो विदेशी कोच लगा दिए गए हैं, जिससे आगामी प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम आने की संभावना है. उन्होंने कहा की कुश्ती संघ में कभी राजनीति नहीं रही बीच में कुछ लोगों ने राजनीति करने की कोशिश की थी जिनका धक्के मार कर बाहर कर दिया गया है.

सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप के शुभारंभ मौके पर पहुंचे संजय सिंह

हरियाणा कुश्ती संघ द्वारा आयोजित की गई रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में अंडर 23 सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप के शुभारंभ मौके पर पहुंचे संजय सिंह ने हो रही प्रतियोगिता पर संतोष जताते हुए कहा की फेडरेशन की तरफ से अच्छी व्यवस्था की गई है. इस चैंपियनशिप से जो खिलाड़ी जीत कर बाहर निकलेंगे उनका अंतरराष्ट्रीय अंडर 23 चैंपियनशिप के लिए फिर से ट्रायल होगा. साथ ही वही खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने के लिए जाएंगे. 

मानसून की बारिश में डूबा अंबाला, सड़क से स्कूल तक हर तरफ जलभराव; जनजीवन बेहाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *