Headlines

एक साल के लिए परिवार से दूर होगी वसुधा, कॉम्पिटिशन से नाम वापस लेगी अनुपमा


टीवी सीरियल्स में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. हर शो की कहानी में एक के बाद एक नए ट्विस्ट और चौंकाने वाले मोड़ आ रहे हैं. कहीं रिश्तों में दरार पड़ने वाली है, तो कहीं किसी बड़े राज का खुलासा पूरे परिवार को हिलाकर रख देगा. आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को इमोशनल ड्रामा के साथ कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. आइए जानते हैं आपके पसंदीदा टीवी शोज में क्या होने वाला है.

‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में कुकिंग कॉम्पिटिशन को लेकर शाह और कोठारी परिवार के बीच तनाव और बढ़ने वाला है. पैसों के लालच में तोषू और पाखी गौतम के जाल में फंस चुके हैं और अब तोषू अपनी ही मां अनुपमा के खिलाफ साजिश रच रहा है. वहीं, वसुंधरा ने अनुपमा को कॉम्पिटिशन छोड़ने के बदले उसके सपनों की जमीन देने का ऑफर दिया था, लेकिन अनुपमा ने इसे ठुकरा दिया और ईमानदारी से मुकाबला करने का फैसला किया. हालांकि, फिनाले के वक्त कहानी में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. एंकर स्टेज पर आकर ऐलान करेगा कि अनुपमा ने आखिरी पल में कॉम्पिटिशन से अपना नाम वापस ले लिया है. ये सुनकर परिवार के सभी लोग हैरान रह जाते हैं. 

‘वसुधा’
जी टीवी के सीरियल ‘वसुधा’ के आने वाले एपिसोड में कहानी भावुक मोड़ लेने वाली है. दिनेश के सच का खुलासा और सावित्री की जान बचाने के बाद अब वसुधा अपनी जिंदगी की एक नई चुनौती का सामना करेगी. वो एक आश्रम पहुंच चुकी है, जहां उसे पूरे एक साल तक अपनी पहचान छिपाकर रहना होगा. आश्रम के नियमों के मुताबिक, इस दौरान वो किसी को अपना असली नाम भी नहीं बता सकेगी. इस चुनौती की सबसे मुश्किल शर्त ये है कि वसुधा को एक साल तक अपने परिवार से पूरी तरह दूर रहना होगा. वो न तो उनसे फोन पर बात कर सकेगी और न ही उनसे मिल पाएगी. प्रभात की सुरक्षा और भलाई के लिए वसुधा इस मुश्किल फैसले को स्वीकार कर लेगी. वहीं, चौहान परिवार उसकी चिंता में डूबा नजर आएगा. 

ये भी पढ़ें- Toxic Movie Release Live: यश की फिल्म का ओपनिंग डे पर धमाका, बॉक्स ऑफिस पर टूटेंगे रिकॉर्ड

‘गंगा माई की बेटियां’
जी टीवी के शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के अपकमिंग एपिसोड में घर के अंदर एक नई गलतफहमी खड़ी होने वाली है. बहू के बैग की तलाशी के दौरान उसमें एक शर्ट मिलती है. घरवाले पहले इसे मुरली की कमीज समझते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि ये मुरली की नहीं, बल्कि खाली की शर्ट है. दूसरे मर्द की कमीज बैग में मिलने से घर का माहौल बिगड़ जाता है. बहू सफाई देते हुए कहती है कि शायद छत से कपड़े उतारते वक्त गलती से शर्ट उसके बैग में आ गई होगी, लेकिन ताना जी उसकी बात मानने को तैयार नहीं होते. वो उसकी बात को बहाना बताते हुए गुस्सा करते हैं. इस पूरे मामले के बीच मुरली भी एक बड़ा फैसला लेने वाला है, जिसका सीधा असर शहाना पर पड़ेगा. मुरली के इस कदम से शहाना का दिल बुरी तरह टूटने वाला है.

‘तुम से तुम तक’
टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ के अपकमिंग एपिसोड में वर्धन परिवार के सामने आर्यवर्धन की असली पहचान का सच आने के बाद घर का माहौल पूरी तरह बदल जाएगा. इस खुलासे से सभी सदमे में हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चोट हर्ष को लगेगी. वो गुस्से में अपनी मां गायत्री से कहेगा कि उन्होंने उसे धोखा दिया है. वहीं, बेटे को इस तरह टूटते देखकर गायत्री भी पूरी तरह बिखर जाएगी. आर्यवर्धन परिवार से माफी मांगने की कोशिश करेगा, लेकिन कोई उसकी बात सुनने को तैयार नहीं होगा. दूसरी तरफ, अनु जब हर्ष को समझाने की कोशिश करेगी तो वो उस पर भी भड़क जाएगा. हर्ष अनु को ताना देते हुए कहेगा कि उसे तसल्ली देने की जरूरत नहीं है. इतना ही नहीं, वो अनु और आर्य को उनके माता-पिता बनने पर तंज कसते हुए बधाई भी देगा.

ये भी पढें- ‘हनुमान अंश’ पर पैसों की बारिश, 18वें दिन किया ओपनिंग डे से 1130% ज्यादा कलेक्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *