कॉमेडियन वीर दास मंगलवार को 2026 इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में शामिल हुए. उन्हें नेटफ्लिक्स स्टैंड-अप स्पेशल, ‘वीर दास: फूल वॉल्यूम’, कॉमेडी के लिए बेस्ट कॉमेडी सीरीज़ कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था. हालांकि, वो ये अवॉर्ड हार गए. वो अर्जेंटीना की ‘डिविसियन पलेर्मो – सीजन 2’ से हार गए.
अवार्ड हारने के बाद वीर दास ने अब रिएक्ट किया है. पोस्ट में उन्होंने इस हार को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया. उन्होंने पोस्ट में लिखा- हैलो, मैं इतना भाग्यशाली नहीं था कि इस साल एमी अवॉर्ड जीत पाता. लेकिन दुनिया के सामने नया डिजाइनर लॉन्च करने के लिए मुझे गर्व हैं. जब मेरे साथ बड़ी घटनाएं होती हैं तो किसी को भी मुझसे फैशन को लेकर कोई उम्मीद नहीं होती है, तो मैं किसी न्यूकमर को ढूंढ़ता हूं और उन्हें पैसे देता हूं और उन्हें प्लेटफॉर्म देता हूं.
अपने लुक को लेकर वीर दास ने किया रिएक्ट
आगे उन्होंने लिखा, ‘मोहिका धवन से मिलिए. ये लखनऊ से हैं. इनके शब्दों में एक ऐसा मॉडर्न मेंसवियर लुक तैयार किया गया जिसमें लखनऊ की चिकनकारी को मॉडर्न रेड कार्पेट के साथ जोड़ा. क्योंकि चिकनकारी के लिए रेड कार्पेट मोमेंट बनता है. 12 कारीगरों ने लुक को तैयार किया. जिनमें से 8 कारीगरों ने सिर्फ 3 दिनों में 120 घंटे लगाकर कढ़ाई का काम किया.’ इसी के साथ वीर दास ने एमी अवॉर्ड्स में पहने हुए आउटफिट में फोटो पोस्ट की.
Hey folks. Was not fortunate enough to win an Emmy with year. But was super proud to launch a new designer into the world. When big things happen for me, given no one has any fashion expectations from me 🙂 I find a newcomer, pay them, and platform them. Meet Mohika Dhawan from Lucknow. In her words: “Sketched a contemporary menswear look bringing Lucknow’s signature Chikankari to a modern red-carpet silhouette. Because Chikankari deserves a red-carpet moment too! 12 karigars brought the look to life, with 8 of them putting in 120 hours of embroidery over just 3 days.”
— Vir Das (@thevirdas) November 24, 2026
ये भी पढ़ें- कॉलीवुड 2026 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: नंबर वन पर रजनीकांत, इस एक्टर से पिछड़े विजय
इस साल एमी अवॉर्ड में इंटरनेशनल पहचान पाने के लिए दो एंट्रीज शामिल थी. 2023 में वीर ने नेटफ्लिक्स स्पेशल ‘वीर दास: लैंडिंग’ के लिए पहला इंटरनेशनल अवॉर्ड जीता था. इस साल भी उन्हें जीतने की उम्मीद थी, लेकिन वो हार गए.
बता दें कि वीर दास इंडियन कॉमेडियन, एक्टर और म्यूजिशियन हैं. स्टैंडअप कॉमेडी से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया. ‘बदमाश कंपनी’, ‘डेल्ही बेली’ और ‘गो गोवा गोन’ जैसी फिल्में की. उन्होंने नेटफ्लिक्स स्पेशल Abroad Understanding में परफॉर्म किया.
