Headlines

एयर फोर्स के रिटायर्ड अधिकारी पर हमला, गुरुग्राम पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन


गुरुग्राम में पार्किंग को लेकर भारतीय वायु सेना के रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन एके गुप्ता पर हुए हमले के बारे में गुरुग्राम के ACP अभिलक्ष जोशी का बयान सामने आया है. इस मामले में उन्होंने कहा कि ‘सेक्टर 65 पुलिस स्टेशन के इलाके में सिग्नेचर मैग्नम में पार्किंग स्टाफ और रिटायर्ड कैप्टन गुप्ता के बीच बहस हुई थी, जिसके बाद शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है और नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है.

शिकायत में बदसलूकी, हड्डी टूटने और मारपीट के आरोप लगाए गए हैं. जांच में मिली बातें, जैसे मेडिकल-लीगल रिपोर्ट, CCTV फुटेज का एनालिसिस को इकट्ठा किया गया है. दूसरे सबूतों के आधार पर नियमों के अनुसार कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी. 

शिकायत और दूसरे सबूतों की जांच के आधार पर FIR दर्ज

IAF के रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन एके गुप्ता ने मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी डाली थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि उन्हें पुलिस की तरफ से किसी प्रकार की मदद नहीं मिल रही है. इस पर ACP अभिलक्ष जोशी ने कहा कि यह घटना 10 सितंबर को हुई थी और शुरू में कैप्टन ने लिखित बयान दिया था कि वह कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं. हालांकि, उन्होंने 13 सितंबर को एक नई शिकायत दी. उस शिकायत और दूसरे सबूतों की जांच के आधार पर हमने FIR दर्ज की है और जरूरी कार्रवाई कर रहे हैं.

गुरुग्राम में मंदिर तोड़े जाने पर महापंचायत, प्रशासन पर भड़के लोग

वहीं रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन एके गुप्ता गुरुग्राम के सेक्टर 61 के रहने वाले हैं और वे अपने परिवार के साथ डिनर पर गए था, जहां उनके साथ पार्किंग को लेकर झगड़ा किया गया. पुलिस ने बताया है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है और नियमों के अनुसार उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

गुरुग्राम में महिला बाइक राइडर को टक्कर, कार सवारों ने पहले रोका, फिर गिरा दिया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *