Headlines

Rajasthan Nikay Chunav में लहराया AIMIM का परचम, इन दो सीटों पर मारी बाजी


राजस्थान में जयपुर के नगर निकाय चुनाव में हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) का भी खाता खुल गया है. वार्ड नंबर 146, भट्टा बस्ती इलाके से एआईएमआईएम प्रत्याशी फिरोजा बानो ने 1975 वोटों से जीत दर्ज की है. जयपुर निगम चुनाव में यह पहली बार है जब ओवैसी की पार्टी ने जीत हासिल की है.

असदुद्दीन ओवैसी ने इसी वार्ड में आकर जनसभा की थी और सांसद हनुमान बेनीवाल के साथ यहां प्रचार भी किया था. राजस्थान में एआईएमआईएम ने 5 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से 2 सीटों पर पार्टी को जीत मिली है. जयपुर के अलावा झुंझुनू में भी ओवैसी की पार्टी ने जीत दर्ज की है. एआईएमआईएम ने राजस्थान में हनुमान बेनीवाल की पार्टी के साथ समझौता कर चुनाव लड़ा था.

सागवाड़ा में BJP की बंपर जीते से बदलेंगे सियासी समीकरण! अब सवाल- सभापति कौन?

राजस्थान निकाय चुनाव में क्या हैं रुझान?

राजस्थान के 309 नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) बढ़त बनाए हुए है और कांग्रेस भी कड़ी टक्कर दे रही है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई और इसके लिए व्यापक सुरक्षा इंतजामों के साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं.

पूर्वाह्न 11 बजकर 45 मिनट तक के आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 10,245 वार्डों के घोषित परिणामों में BJP ने 1,937, कांग्रेस ने 1,646 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 1,040 वार्डों में जीत दर्ज की है.इसके अलावा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने 42, भारत आदिवासी पार्टी ने आठ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने छह, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने छह और आम आदमी पार्टी (आप) ने पांच वार्डों में जीत हासिल की है.इन आंकड़ों में निर्विरोध चुने गए 77 उम्मीदवार भी शामिल हैं.राज्य में जिन 309 नगरीय निकायों के चुनाव की घोषणा की गई है, उनमें 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 200 से अधिक नगरपालिकाएं शामिल हैं. इन सभी निकायों में कुल 10,245 वार्ड हैं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *