Headlines

‘यह करने के बाद भी PM नहीं बनेंगे अमित शाह’, UCC पर बोले संजय राउत


भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार (13 सितंबर) को ऐलान किया कि साल 2029 तक NDA के शासन वाले सभी 21 राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोर्ट (UCC) लागू किया जाएगा. इसको लेकर अब उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है. संजय राउत का कहना है कि यह बीजेपी का एजेंडा है लेकिन इसमें कानून का पेच है.

संजय राउत ने कहा, “अमित शाह कहते हैं साल 2029 तक 21 राज्यों में यूसीसी लागू कर देंगे. उनका एजेंडा है लेकिन क्या वह गोवा या नॉर्थ-ईस्ट में ऐसा कर पाएंगे? इसमें कानून का पेच है.”

MPSC पेपर लीक विवाद में CJP की एंट्री, कहा- ‘अगर इस्तीफा नहीं आया तो…’

‘UCC पर राजनीति करेंगे तो विरोध होगा’

इतना ही नहीं, शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने आगे कहा, “मेरी बात इतनी है कि आप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एजेंडा पूरा करना चाहते हैं. देश में एक संविधान और एक कानून होना चाहिए. देश में संविधान तो एक ही है तो कानून भी एक होना चाहिए. यह हम सब लोग मानते हैं. लेकिन जब आप समान नागरिक कानून को लेकर राजनीति करते हैं तो हमारा विरोध रहेगा.”

वहीं, अमित शाह को लेकर तंजिया लहजा अपनाते हुए संजय राउत ने कहा, “आप चुनाव के लिए राजनीति मत करिए. यह करने के बाद भी अमित शाह देश के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे.”

मराठी एक्टर के ‘सुसाइड’ वाले पोस्ट से हड़कंप, ढूंढने निकली पुलिस तो हुआ खुलासा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *