Headlines

एलिमिनेटर में तबाही के बाद वैभव सूर्यवंशी की पहली प्रतिक्रिया, सिर्फ 3 शब्दों में कही बड़ी बात


आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में वैभव सूर्यवंशी की तबाही पूरी दुनिया ने देखी. वैभव ने महज 29 गेंद में 97 रन बनाए और इस पारी में 12 छक्के और 5 चौके लगाए. एलिमिनेटर में राजस्थान ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से धूल चटाई. वहीं मैच जिताऊ पारी के लिए वैभव सूर्यवंशी को मैन ऑफ द मैच चुना गया. इस ऐतिहासिक पारी के बाद वैभव ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है.

हैदराबाद के खिलाफ मैच में वैभव आईपीएल का सबसे तेज शतक तो नहीं लगा पाए, लेकिन उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड जरूर तोड़ दिया. अब तक वैभव आईपीएल 2026 में कुल 65 सिक्स लगा चुके हैं.

एलिमिनेटर के बाद पहली प्रतिक्रिया

एलिमिनेटर मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा की. इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, “रनों की और भूख है.”

वैभव के इस पोस्ट पर सुरेश रैना का भी कमेन्ट आया है. सुरेश रैना ने लिखा – बहुत अच्छे भाई, शानदार पारी. बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल शहनाज गिल भी वैभव की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाई. शहनाज ने लिखा – भाई, हमें आप पर बहुत गर्व है.

वैभव सूर्यवंशी ने अपने छोटे से आईपीएल करियर में कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. 22 मैचों में 932 रन बना चुके हैं. उनके नाम 2 शतक और पांच अर्धशतक हैं. उनका करियर स्ट्राइक रेट 231.84 का है, जो अविश्वसनीय है. इससे भी चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने अपने करियर में चौकों से ज्यादा छक्के लगाए हैं. वैभव ने अपने आईपीएल करियर में 89 छक्के और 73 चौके लगे हैं.

29 मई को क्वालीफायर 2

एलिमिनेटर जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स अब 29 मई को एक्शन में दिखाई देगी. 29 मई को उसका सामना क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस के साथ होगा. गुजरात, जिसे क्वालीफायर 1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के हाथों हार मिली थी. पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में फिनिश करने के कारण गुजरात को फाइनल में जाने का दूसरा मौका मिल रहा है. कवालीफायर 2 का विजेता 31 मई को फाइनल में RCB से भिड़ेगा.

यह भी पढ़ें:

VAIBHAV SOORYAVANSI: गेंदबाज से कोई फर्क न पड़ना ही वैभव की जीत का मंत्र- ध्रुव जुरेल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *