Headlines

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में तख्तापलट, वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर बना बोर्ड का नया चेयरमैन


ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में तख्तापलट हो गया है. सोमवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने पुष्टि करके बताया कि डेविड बून बोर्ड के अंतरिम अध्यक्ष होंगे. डेविड ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं और उन्होंने माइक बेयर्ड की जगह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का चेयरमैन पद संभाला है. माइक बेयर्ड द्वारा इस्तीफे के बाद डेविड बून ने बोर्ड में सबसे ऊंचे पद की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है.

डेविड बून अन्तराष्ट्रीय स्तर पर ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले हैं. उन्होंने 1994-1996 के बीच 107 टेस्ट मैच और 181 वनडे मैच खेले थे. अपने इंटरनेशनल करियर में उन्होंने 13000 से अधिक रन बनाए. ऑस्ट्रेलियाई अखबार सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के मुताबिक बिग बैश लीग (BBL) के प्राइवेटाइजेशन के कारण माइक बेयर्ड पर अन्य बोर्ड मेंबर्स की तरफ से बहुत दबाव आ रहा था. इसी दबाव के कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा.

डेविड पिछले ने फरवरी 2025 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड को जॉइन किया था. इससे पहले वो 9  साल तक तास्मानिया क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर रहे. उनके पास क्रिकेट के खेल और एडमिनिस्ट्रेशन में भी बहुत सारा अनुभव यही. वो आईसीसी के मैच रेफरी के तौर पर भी काम कर चुके हैं. 2000-2011 तक उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के सेलेक्शन पेनल में भी काम किया है. 28 अक्टूबर को होने वाली सालाना बैठक के बाद डेविड बून अंतरिम अध्यक्ष का पद संभालेंगे.

माइक बेयर्ड के अध्यक्ष पद से हटने का एक मुख्य कारण मेलबर्न रेनेगेड्स टीम की सेल प्रक्रिया बताई जा रही है. BBL टीमों का निजीकरण और उनमें प्राइवेट इन्वेस्टमेंट लाने के बेयर्ड के फैसले काअ काफी विरोध हुआ था. माइक न्यू साउथ वेल्स राज्य का प्रतिनधित्व करते हुए बोर्ड में आए थे, लेकिन न्यू साउथ वेल्स उनके BBL ओ प्राइवेटाइज करने के फैसले के सख्त खिलाफ था.

डेविड बून का करियर

डेविड बून ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू 1984 में किया था और 1996 तक कंगारू टीम का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने अपने 107 मैचों के टेस्ट करियर में 7422 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 22 शतक और 32 फिफ्टी निकलीं. इसके अलावा उन्होंने 181 वनडे मैचों में 5964 रन बनाए, जिनमें 5 शतक और 37 फिफ्टी शामिल रहीं.

डेविड बून ऑस्ट्रेलिया की 1987 में वर्ल्ड कप विजेता टीम का अभिन्न हिस्सा रहे थे. उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए फाइनल मैच में 75 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी.

यह भी पढ़ें:

पदक के बिना लौटेंगी मनु भाकर, वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर ईशा सिंह ने जीता सिल्वर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *