उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज है. उन्होंने सपा मुखिया को चुनाव से पहले जागने की सलाह दी और कहा कि सिर्फ यादव और मुस्लिम वोटों के दम पर वो चुनाव नहीं जीत सकते हैं.
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“गुड मॉर्निंग अखिलेश जी, उठ जाइए, सुबह हो चुकी है. कितना सोयेंगे महाराज. अच्छा सुनिए, आज मैंने सपने में देखा कि आप चुनाव तक आराम की मुद्रा में ही रहने वाले हैं, यानी ऐसे ही सोए रहेंगे. सपने से याद आया कि दादरी की फ्लॉप रैली के बाद आपको समझ आ गया कि आपकी ज़मीन अब खोखली हो चुकी है. इसीलिए कोई रैली नहीं कर रहे हैं. आपके ही ‘खासमखास’ लोग बता रहे हैं कि उस रैली का हश्र देखकर आप अब कोई दूसरी रैली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, आप निराश और हताश हो चुके हैं.”
सुभासपा चीफ ने कहा कि “उठ जाइए महाराज. हम तो आपके मित्र हैं. मित्रता की वजह से आपकी चिंता रहती है मुझे. सिर्फ यादव और मियां भाई के वोट से काम नहीं बनेगा मित्र. ना ट्विटर, एसी-पीसी काम करेगा, इसलिए उठ जाग मुसाफिर भोर भयो.”
अयोध्या से होगी चंपत राय की विदाई? राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में इन 3 नामों पर होगा विचार
यूपी चुनाव से पहले दी सलाह
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर देर से उठने और एसी कमरे में बैठकर राजनीति करने पर तंज कसा हो. अक्सर वो इन बातों को लेकर सपा मुखिया पर हमलावर रहते हैं. राजभर ने दावा किया कि चुनाव से पहले अगर वो इसी तरह एसी के कमरे में पीसी करते रहे तो चुनाव नहीं जीत पाएंगे.
सीएम योगी के साथ केशव मौर्य के घर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, 2027 से पहले दिया एकजुटता का संदेश
