Headlines

औरंगाबाद में यात्रियों से भरी बस पलटी, ड्राइवर को झपकी आने से हादसा


बिहार के औरंगाबाद जिले में बड़ा हादसा टला है, जिले के बारुण थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर सीरीस के समीप बुधवार की मध्यरात्रि के बाद पर्यटकों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस दुर्घटना में 13 लोग घायल हो गए, हालांकि, गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई. वहीं, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, पुलिस जांच कर रही है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेवल्स बस बाबू सोना WB 41P 4739 पश्चिम बंगाल के कोलकाता से बांकुड़ा जिले के सोनामुखी के रहने वाले पर्यटकों को लेकर आगरा घूमने जा रही थी. देर रात जब बस एनएच 19 पर सीरीस के पास पहुंची तो चालक को अचानक झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई. तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.

नेपाल की बाढ़ पर JDU सांसद संजय झा बोले- ‘पानी घटा, लेकिन अलर्ट जरूरी’

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही बारुण थाना पुलिस और डायल 112 की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया. सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है, पुलिस ने मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है.

बस पलटने से ये यात्री हुए घायल

बताया गया कि घायलों में रीता सूतोधर (50), दिलीप बुंडू (60), हीरा बुंडू (58), शेफाली भुई (60), झाना बाबरी (60), नेमाई शिष्ट (68), रौतन मंडल (60), सोनामुखी (55), मालवती घोष (50), महाबली उरांव (60), चांद सूतोधर (50), मुराली कारक (62) और बस खलासी शेख अशरफ (45) शामिल हैं.

ड्राइवर को झपकी आने से हादसा

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आना हादसे का कारण सामने आया है. सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है और उनका इलाज कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है.

नेपाल बाढ़: CM सम्राट चौधरी बोले- ‘इंद्र भगवान की कृपा रहेगी तो…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *