आपने सोशल मीडिया पर कई वायरल वीडियोज देखे होंगे. लोग अलग-अलग तरीके से करतब दिखाकर वायरल हो जाते है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक दिखाई देता है जो नाले के एक तरफ से दूसरी तरफ जाने की कोशिश करता है. लेकिन मजेदर बात यह है कि युवक साधारण तरीके से नाला पार करने की बजाय उसे किसी सुपरहीरो के स्टाइल में पार करने की कोशिश करता है. युवक की कोशिश से लगता है कि वह नाला पार करने ही वाला है, फिर आगे जो होता है उसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है.
नाले में गिरा युवक
वीडियो में हम देखते है कि एक युवक दूर से भागता हुआ आ रहा है. उसका जज्बा देखकर तो एक पल के लिए ऐसा लगता है कि वह छलांग लगाते ही नाले की दूसरी ओर पहुंच जाएगा, लेकिन शायद उसकी किस्मत को यह मंजूर नहीं था. नाले को पार करने से पहले ही वह नाले में गिर जाता है. वह नाले के दूसरी ओर पहुंच ही गया था कि बस उसका पांव किनारे से लग गया और उसका बैलेंस बिगड़ने की वजह से वह गिर जाता है. वीडियो में युवक की साथ तीन और लोग नाले के पास बैठे दिखाई देते हैं, जो युवक के गिरने पर उसके ऊपर हंसते हुए दिखाई देते हैं.
भाई को आज अलग ही चुल्ल चढ़ी थी 😂
लॉन्ग जंप मारकर नाला पार करने निकले थे, लेकिन छलांग और नाले की दूरी का हिसाब थोड़ा गड़बड़ा गया… और भाई सीधे नाले में जाकर लैंड हो गए। 🤣
सोचा था दूसरी तरफ उतरेंगे,
किस्मत ने बोला—पहले नाले का पानी चेक कर लो! 😂😭जुनून अच्छा है भाई, लेकिन… pic.twitter.com/fc2IPhg5Zo
— Suraj Maurya🇮🇳 (@SurajMaurya03) September 5, 2026
यह भी पढ़ेंः हाईराइज बिल्डिंग की छत पर पहुंच गए डोगेश भाई, मुश्किल से हुआ रेस्क्यू
यूजर्स को मजेदार लग रहा वीडियो
लोग इस वीडियो को बड़े ही मजेदार अंदाज से देख रहे हैं. उन्हें यह वीडियो बहुत हंसा रहा है. लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के मजेदार और फनी कमेंट्स कर रहे हैं. कई यूजर्स ने तो कमेंट सेक्शन को हंसने वाले इमोजी से भर दिया है. वहीं अन्य यूजर्स भी फनी कमेंट्स कर के वीडियो को और ज्यादा मजेदार बना रहे हैं. एक यूजर ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में लिखा है कि भाई नाला पार करने गए थे, लेकिन नाले ने ही बोल दिया कि आज मेहमान हमारे घर आए हैं. दूसरे यूजर ने भी ऐसे ही फनी अदांज में लिखा है कि भाई को लगा था नाला उड़कर पार हो जाएगा लेकिन नाला बोला पहले मेरे अंदर से होकर जाओ.
यह भी पढ़ेंः क्यूटी अंकल का कमाल, डॉग्स के लिए बनाई स्पेशल कुल्फी; वीडियो वायरल
