आज के स्ट्रेस भरे माहौल में घूमने का मन तो हर किसी का होता है, लेकिन कई बार ज्यादा खर्च की वजह से लोग ट्रिप का प्लान कैंसिल कर देते हैं. अगर आपका भी ट्रिप का बजट कम है, तो जरूरी नहीं कि आप घूमने का प्लान ही कैंसिल कर दें भारत में ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां आपको कम पैसों में घूमने का शानदार अनुभव मिल सकता है, रहने और खाने की अच्छी व्यवस्था होती है. यहां महंगे होटल की जगह बजट होटल और होमस्टे भी मिल सकते हैं , वहीं कई जगहों पर खाना भी ज्यादा महंगा नहीं होता. आइए जानते हैं भारत में ऐसी ही कुछ खुबसूरत जगहों के बारे में. जिन्हें आप अपने कम बजट में भी घूमनें का प्लान बना रहे हैं.
ऋषिकेश
भारत के उत्तराखण्ड राज्य के देहरादून ज़िले में गंगा नदी के किनारे बसा एक प्रसिद्ध और पवित्र तीर्थस्थल है ऋषिकेश कम बजट में घूमने के लिए काफी अच्छी जगह है. यहां आपको कई बजट होटल, हॉस्टल और होमस्टे मिल जाते हैं. गंगा किनारे घूमना, घाटों पर समय बिताना और आसपास की जगहों को देखना बिना ज्यादा पैसे खर्च किए किया जा सकता है. यहां लोकल रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड में भी कई आपके बजट के हिसाब से विकल्प मिल जाते हैं.
वाराणसी
उत्तर प्रदेश का वाराणसी घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च के बीच का समय सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि इस दौरान यहाँ का मौसम सुहाना होता है. यह शहर अपनी संस्कृति, घाटों और मंदिरों के लिए जाना जाता है. कशी विश्वनाथ की ज्योतिर्लिंग मंदिरों में यहां का मुख्य आकर्षण है. कम बजट में घूमने वालों के लिए यह शहर अच्छा विकल्प हो सकता है. यहां कई सस्ते होटल और धर्मशालाएं मिलती हैं. इसके अलावा लोकल दुकानों और छोटे रेस्टोरेंट में खाना भी ज्यादा महंगा नहीं होता. गंगा आरती और घाटों पर घूमने के लिए आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती.
यह भी पढ़ें : केवल रेगिस्तान ही नहीं, हरियाली से लदे हैं राजस्थान के ये 5 शहर
जयपुर
राजस्थान की राजधानी जयपुर भी बजट ट्रैवल के लिए अच्छा विकल्प है. इस शहर का मुख्य आकर्षण यहां के किले और एतिहासिक धरोहर है. जयपुर में महंगे होटलों के साथ कई बजट होटल और हॉस्टल भी मौजूद हैं. यहां आपको लोकल मार्केट में किफायती खाना भी मिल सकता है. हवा महल के आसपास घूमना, बाजार देखना आमेर फोर्ट और नाहरगढ़ फोर्ट को देखना और वहां का इतिहास जानना. शहर की पुरानी गलियों को एक्सप्लोर करना कम खर्च में किया जा सकता है.
पुष्कर
पुष्कर अपनी खूबसूरती और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है. यहां रहने के लिए कई बजट होटल और गेस्ट हाउस उपलब्ध हैं. यहां भारत का एकलौता भगवान भ्रह्मा का मन्दिर है और यहाँ का पंच कुंड और पुष्कर झील के पवित्र जलाशय बेहद प्रसिद्ध हैं. अगर आप पहली बार पुष्कर जा रहें है तो यहां की लोकल गलियों में घूमना और बाजार देखना भी खास अनुभव होगा. यहां कई छोटे कैफे और लोकल रेस्टोरेंट भी हैं, जहां कम बजट में खाना खाया जा सकता है.
हम्पी
कर्नाटक का हम्पी इतिहास और प्राचीन वास्तुकला पसंद करने वाले लोगों के लिए बेहद खास जगह है. यह कभी विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था और आज यहां कई पुराने मंदिर, महल, बाजार और ऐतिहासिक स्मारक देखने को मिलते हैं. हम्पी के विरुपाक्ष मंदिर, विट्ठल मंदिर, स्टोन चैरियट और हेमकूट हिल्स यहां के प्रमुख आकर्षण हैं. कम बजट में घूमने वालों के लिए हम्पी अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि यहां बजट गेस्ट हाउस और होमस्टे के साथ लोकल खाने के कई किफायती विकल्प मिल जाते हैं.
कम बजट में ट्रिप प्लान करते समय इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप कम खर्च में घूमना चाहते हैं तो होटल की जगह हॉस्टल, होमस्टे या बजट गेस्ट हाउस चुन सकते हैं. इसके अलावा लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने से भी यात्रा का खर्च कम किया जा सकता है. बाहर खाने के लिए महंगे कैफे और रेस्टोरेंट के बजाय लोकल ढाबे और छोटे रेस्टोरेंट बेहतर विकल्प हो सकते हैं. ट्रिप पर जाने से पहले होटल और यात्रा की कीमतों की तुलना जरूर कर लें. अगर संभव हो तो वीकेंड और पीक सीजन के बजाय सामान्य दिनों में ट्रिप प्लान करें. इससे होटल और ट्रांसपोर्ट दोनों पर पैसे बचाए जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें : कश्मीर टू कन्याकुमारी… Railway का फुल टूर पैकेज, फटाफट करें बुकिंग
