Headlines

कहां हैं अभिजीत दीपके? घर क्यों नहीं लौटे, किसने मांगी सुरक्षा


दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए भारी प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया. उनकी जगह प्रह्लाद जोशी ने पद संभाला है. इन सबके बीच कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके काफी चर्चा में रहे. अभिजीत फिलहाल टाइफाइड से जूझ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि वे प्रदर्शन खत्म होने के बाद भी घर नहीं पहुंचे. महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने अभिजीत और उनके परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की.

‘इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक संजय शिरसाट ने कहा, ‘अभिजीत अगले दो से तीन-दिनों में अपने घर लौट आएंगे. जब वह महाराष्ट्र पहुंचेंगे, तो मैं खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से विशेष अनुरोध करूंगा कि उन्हें सरकारी सुरक्षा दी जाए, जिससे उनकी जान को कोई खतरा न रहे.’

शिरसाट से पूछा गया कि उन्होंने आंदोलन के दौरान दीपके के माता-पिता से मुलाकात क्यों नहीं की थी. उन्होंने कहा, ‘दीपके परिवार के साथ हमारे पारिवारिक संबंध हैं. मैंने विरोध प्रदर्शन के दौरान मुलाकात इसलिए नहीं की, जिससे इस मुद्दे को राजनीतिक रंग न दिया जा सके. अब मैं अभिजीत की तबीयत का हाल-चाल लेने आया हूं और सरकार उनका पूरा ध्यान रखेगी.’

गौरतलब है कि अभिजीत दीपके टाइफाइड से जूझ रहे हैं. सीजेपी ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट शेयर की. दीपके बेड पर लेटे हुए दिखे. दीपके जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान लगातार एक्टिव थे. 

आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ हो सकता है एक्शन

बता दें कि जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य नेताओं को निशाना बनाकर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक और अपमानजनक पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई पर विचार कर रही है. पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ऐसे पोस्ट, वीडियो और टिप्पणियों को हटाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नोटिस जारी कर सकती है.

यह भी पढ़ें : ‘बार-बार फोन मत करो…’, अपने घर वालों से ऐसा क्यों बोल बैठे अभिजीत दीपके, पिता ने बताया कारण



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *