Headlines

‘कांग्रेस जीतने के लिए…’, अखिलेश यादव के बयान पर बोले राशिद अल्वी


कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के गठबंधन को लेकर दिए बयान का समर्थन किया है. उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस आगामी चुनाव में जिन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, वहां पार्टी का मकसद जीत हासिल करना होगा. अल्वी ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगी और भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करने की कोशिश करेंगी.

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि अखिलेश यादव का बयान बिल्कुल ठीक है. उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवार केवल चुनाव लड़ने के लिए नहीं उतारेगी, बल्कि हर सीट पर जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी.

दिल्ली: करोड़ों खर्च कर बनी बारापुला एलिवेटेड रोड, फिर भी जाम क्यों? ये हैं 5 वजहें

अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राशिद अल्वी ने कहा, “उनका बयान बिल्कुल ठीक है और कांग्रेस भी जिन उम्मीदवारों को उतारेगी, वो जीतने के लिए ही उतारेगी. कांग्रेस पार्टी ये नहीं चाहती कि हम अपने उम्मीदवार इसलिए उतारें कि हम हार जाएंगे. हम तो उत्तर प्रदेश के अंदर सरकार बनाना चाहते हैं और हमें पूरा यकीन है कि हम और समाजवादी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे और भारतीय जनता पार्टी को बाहर का रास्ता दिखाएंगे.”

उन्होंने आगे कहा, “निश्चित तौर पर कांग्रेस पार्टी भी अलायंस के अंदर वही सीटें चाहेगी, जहां हम जीत सकते हैं. हम हारने के लिए थोड़ी लड़ेंगे.

सीटों से ज्यादा जीत पर जोर

दरअसल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था. उन्होंने शायरी के साथ अपनी बात रखते हुए लिखा, “मकसद जब साफ हो तो हाथ-में-हाथ होता है, निगाह मंजिल पर हो तो सफ़र आसान होता है!. बात बड़ी ये नहीं है कि गठबंधन में कितनी सीटें या कौन सी सीट किसके पास जा रही है बात बड़ी ये है कि हम सबको ये सुनिश्चित करना है कि जीत गठबंधन की हो.”

दिल्ली दंगा 2020: SIT जांच, भड़काऊ बयान वाले नेताओं पर FIR… सब याचिकाएं खारिज

अखिलेश के इसी बयान पर राशिद अल्वी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उनके बयान से साफ है कि कांग्रेस गठबंधन में सीटों की संख्या के साथ-साथ उन सीटों पर भी जोर देगी, जहां पार्टी चुनाव जीतकर मजबूत प्रदर्शन कर सकती है. कांग्रेस और सपा दोनों ही गठबंधन के जरिए बीजेपी को चुनौती देने की तैयारी में हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *