Headlines

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग


उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कांवड़ियों पर कथित विवादित टिप्पणी को लेकर मौलाना साजिद रशीदी पर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में तहरीर देकर मौलाना पर रासुका लगाने की मांग की है.

विधायक नंद किशोर गुर्जर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि मौलाना साजिद रशीदी ने कांवड़ियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले हैं और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: अग्निवीर योजना पर कांग्रेस का हल्ला बोल, देहरादून में निकाली आक्रोश रैली

‘कांवड़ियों के वेश में उपद्रव फैला रहे लोग’

तहरीर में नंद किशोर गुर्जर ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ लोग कांवड़ियों के वेश में उपद्रव फैलाकर कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं. इसकी जांच होनी चाहिए. और जो भी दोषी हो उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. ताकि कोई आस्था से खिलवाड़ ना कर सके. 

‘मौलाना दे रहे भावनाओं को आहत करने वाले बयान’

बीजेपी विधायक ने पुलिस से साजिद रशीदी के खिलाफ रासुका के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए कहा कि इससे भविष्य में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले बयान देने वालों पर रोक लगेगी और प्रदेश में कानून-व्यवस्था व सामाजिक सौहार्द बना रहेगा. उन्होंने इस मामले की शिकायत हज़रतगंज थाने में और उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव (गृह) को भी भेजी है. 

हज़रतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर दी गई है. मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल यह मामला अब तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है. विधायक नंद किशोर गुर्जर अक्सर अपने बयानों से चर्चा में रहते हैं. एक बार फिर उन्होंने मौलाना के खिलाफ मोर्चा खोलकर कार्रवाई की मांग कर दी है. जबकि मौलाना साजिद रशीदी भी विवादित बयान देकर सुर्ख़ियों में रहते हैं.

यह भी पढ़ें: हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *