Headlines

काली पूजा में भावुक हुए कल्याण बनर्जी, हाथ जोड़ रोने का वीडियो वायरल, कहा- मां दानव को खत्म करें


तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे काली पूजा के दौरान बेहद भावुक होकर रोते हुए नजर आ रहे हैं. पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में स्थित उनके पैतृक आवास पर पारंपरिक रूप से काली पूजा का आयोजन किया गया था. पूजा के दौरान वह मां काली की प्रतिमा के सामने भावुक होकर फूट-फूटकर रोते और प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं.

यह पहला मौका नहीं है जब कल्याण बनर्जी पूजा के दौरान भावुक हुए हों. इसी साल अक्टूबर में दुर्गा पूजा के दौरान श्रीरामपुर स्थित अपने आवास पर संधि पूजा करते समय उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में वे मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर फूट-फूटकर रोते और ‘भवतारिणी मां, जय तारा.’ का जयकारा लगाते नजर आए थे.

बंगाल के लोग अभी सुख में नहीं हैं: कल्याण बनर्जी

लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि उन्होंने मां काली से सबको शांति देने और दानवों का सफाया करने की प्रार्थना की. उन्होंने कहा, ‘पूजा में मां से आशीर्वाद मांगा. मां सबको खुश और सुख में रखे. पश्चिम बंगाल के लोग अभी सुख में नहीं हैं. पिछले 6 महीनों से पश्चिम बंगाल के लोगों का जीना हराम कर दिया गया है. मां पूरी शक्ति से उन लोंगो को खत्म करे. मां से भक्ति और ज्ञान भी मांगा.’

मां दानव को खत्म करें: कल्याण बनर्जी

कल्याण बनर्जी ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल अभी अच्छी नहीं है. हमको भी दुर्गा पूजा नहीं करने दिया. बोला गया कि दुर्गापूजा करेंगे तो उनको श्रीरामपुर घुसने नहीं देंगे. सनातनी तो असनातनी काम करता है. वो लोग सनातनी नहीं है. सनातनी के नाम में वो लोग दानव है. अभी बंगाल में सुख और शांति चाहिए. 6 महीने में यहां अशांति फैल चुका है. मां आशीर्वाद दे और अशांति को हटा दे. जो दानव लोग ये कर रहे हैं उसको मां खत्म करें. जो लोग हमकों बोला था कि पूजा नहीं करने देंगे उनको मां खत्म करे.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *