श्री काशी विश्वनाथ मंदिर गेट के बाहर शनिवार (4 जुलाई) के दिन एक ऐसी घटना हुई, जिसके बाद लोगों के जुबान पर बस यही चर्चा थी कि भोलेनाथ ने जान बचा ली. जी हां, श्री काशी विश्वनाथ धाम गेट नंबर 4 के बाहर तैनात PAC जवान से एक्सीडेंटल फायर हो गया, जिसमें मौके पर मौजूद तीन लोग घायल हो गए.
घटना के तुरंत बाद पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा ले जाया गया, जहां तीनों का उपचार कराया गया. जानकारी प्राप्त होने तक तीनों घायल खतरे से पूरी तरह बाहर बताए जा रहे हैं.
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
#WATCH | Varanasi, Uttar Pradesh: On accidental firing from PAC personnel’s weapon near Kashi Vishwanath temple gate, Dr Mukund from Divisional Hospital, Kabir Chaura, says, “3 individuals arrived here from the Kashi Vishwanath Temple. The injuries they sustained were minor in… pic.twitter.com/YCFonYHepi
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 4, 2026
एक्सीडेंटल फायर की वजह से हुई घटना
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर गेट के बाहर हुई इस घटना के बाद वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे. जॉइंट कमिश्नर शिवहरी मीणा ने कहा कि लोगों की सुरक्षा में तैनात PAC जवान की राइफल गिरने से एक्सीडेंटल फायर हो गया. यह गोली सड़क से टकराई, जिससे सड़क पर पड़े गिट्टी-पत्थर उछले और 2 फूल माला विक्रेता तथा एक राहगीर घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है. इस घटना में घायल का नाम निक्की, रामबाबू और विकास बताया जा रहा है.
#WATCH | Varanasi, Uttar Pradesh: On accidental firing from PAC personnel’s weapon near Kashi Vishwanath temple gate, Additional Commissioner of Police, Shivhari Meena, says, “This morning, while a PAC jawan on duty was clearing a crowd in Nandu Fariya Lane, an accidental… pic.twitter.com/XNj61xVozH
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 4, 2026
बाल बाल बची जान
आम दिनों की तरह शनिवार (4 जुलाई) के दिन भी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर गेट के बाहर भारी संख्या में लोगों की भीड़ रही. इस घटना के बाद लोगों के बीच इस बात की चर्चा भी रही कि बाबा विश्वनाथ की वजह से लोगों की जान बच गई, नहीं तो यह बड़ी घटना हो सकती थी. घायलों को मामूली चोट आई है. घटना के बाद PAC जवान को चौक थाना भेज दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है.
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- ‘SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को…’
