Headlines

केतन के सपनों की शादी’… वेडिंग प्लानर ने भावुक पोस्ट में बयां किया दर्द


पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. अब उनके वेडिंग प्लानर ने भावुक पोस्ट किया है. इस पोस्ट में उनका दर्द निकलकर सामने आया है. वेडिंग प्लानर ने यह पोस्ट अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है. यह पोस्ट वी थिंक हॉस्पिटिलिटी के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की गई है. 

वेडिंग प्लानर ने किया भावुक पोस्ट

इसमें लिखा है कि भारी मन और गहरे दुख के साथ हम वी थिंक हॉस्पिटैलिटी परिवार के बेहद प्रिय सदस्य केतन अग्रवाल के असमय निधन पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. अग्रवाल परिवार के साथ हमारा रिश्ता कई वर्षों पुराना है. वे हमारे लिए केवल क्लाइंट नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा रहे हैं. हमें उनके दोनों बड़े बेटों की शादी की योजना बनाने और उसे सफलतापूर्वक आयोजित करने का सौभाग्य मिला था. 

उन्होंने लिखा कि हम पूरे उत्साह के साथ उदयपुर में केतन के सपनों की शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे. पूरी योजना के दौरान केतन के साथ काम करना एक सुखद अनुभव था. वह बेहद सरल, खुशमिजाज और जमीन से जुड़े इंसान थे. हर छोटी-बड़ी तैयारी में उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी. वह अपनी होने वाली दुल्हन से बेहद प्यार करते थे और अपने भविष्य को लेकर उत्साहित थे. 

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में दर्दनाक हादसा, बस के खाई में गिरने से 40 यात्रियों की मौत, कई घायल

पोस्ट के जरिए कहा, ‘ऐसे प्रेम, उम्मीद और खुशियों से भरे जीवन का इस तरह दुर्भावना और हिंसा का शिकार होकर अचानक समाप्त हो जाना बेहद दुखद और असहनीय है. वेडिंग प्लानर की तरफ के कहा गया कि एक संस्था के रूप में हम इस अपूरणीय क्षति से स्तब्ध हैं, लेकिन उससे भी अधिक हमारा दिल उनके परिवार के लिए दुखी है, जो इस असहनीय पीड़ा से गुजर रहा है.’

‘हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं’

हम इस भयावह घटना की कड़ी निंदा करते हैं, जिसने केतन की जान ले ली. एक निर्दोष, दयालु और नेकदिल इंसान हमसे छिन गया. हम उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं और दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी एवं निष्पक्ष सजा दिलाने की मांग करते हैं. केतन, आपकी मुस्कान, आपका स्नेह और आपकी यादें हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी.

क्या है पूरा  घटनाक्रम

पुणे के रहने वाले रियल स्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या उन्हीं की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर कर दी थी. केतन को दोनों ने मिलकर किले से धक्का दे दिया था. पुलिस ने जब मामले की जांच की तो यह प्लानिंग के तहत की गई हत्या की वारदात के तौर सामने आई.

ये भी पढ़ें : भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *