Headlines

 Diwali Wishes For Crush: अपने क्रश को इस अंदाज में करें दिवाली विश, बन जाएगी आपकी बात


दिवाली का त्योहार खुशियों, रोशनी और अपनों के साथ वक्त बिताने का मौका लेकर आता है. इस दिन लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामनाएं भेजते हैं. लेकिन अगर आपके मन में किसी खास इंसान के लिए फीलिंग्स हैं तो दिवाली आपके लिए भी एक अच्छा मौका होता है. कई बार हम अपने क्रश से बात करना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं आता कि शुरुआत कैसे करें. ऐसे में दिवाली विश करना बातचीत शुरू करने का आसान तरीका बन सकता है. आप एक ऐसा मैसेज भेज सकते हैं, जिसमें शुभकामनाओं के साथ थोड़ा अपनापन और हल्की सी तारीफ भी हो. इससे सामने वाले को अच्छा महसूस हो सकता है 

सिंपल मैसेज से करें शुरुआत

अगर आपकी अपने क्रश से ज्यादा बातचीत नहीं होती है तो शुरुआत बहुत ज्यादा रोमांटिक मैसेज से न करें. एक प्यारा और सिंपल मैसेज भेजना बेहतर रहेगा. आप लिख सकते हैं. हैप्पी दिवाली उम्मीद है आपकी दिवाली खुशियों, हंसी और ढेर सारी अच्छी यादों से भरी हो. आपका आने वाला साल भी बहुत शानदार रहे.  इस तरह का मैसेज सामने वाले को अच्छा महसूस कराएगा और आपको बातचीत शुरू करने का मौका भी देगा. अगर उनकी तरफ से अच्छा जवाब आता है तो आप उनसे पूछ सकते हैं कि दिवाली की तैयारी कैसी चल रही है या त्योहार पर क्या खास प्लान है.

यह भी पढ़ें : Marriage Vs Live In Relationship: क्या शादी से बेहतर है ‘लिव-इन’ रिलेशनशिप? सदगुरु की यह बात खोल देंगी आंखें 

 थोड़ा खास अंदाज भी आएगा काम

अगर आप अपने क्रश से पहले से बात करते हैं तो उन्हें बाकी लोगों से थोड़ा अलग अंदाज में विश कर सकते हैं. आप लिख सकते हैं इस दिवाली हर तरफ रोशनी और खुशियां हों, लेकिन मेरी विश है कि आपके चेहरे की मुस्कान हमेशा बनी रहे. हैप्पी दिवाली  इसके अलावा आप यह भी लिख सकते हैं दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं. उम्मीद है यह त्योहार आपके लिए उतना ही खूबसूरत हो, जितनी आपकी मुस्कान है. इस तरह के मैसेज में अपनापन भी रहता है और सामने वाले को यह एहसास भी होता है कि आपने उनके लिए कुछ खास सोचकर लिखा है.

हल्की फ्लर्टिंग से बनाएं बात

अगर आपको लगता है कि आपका क्रश भी आपसे बात करना पसंद करता है तो इस बार थोड़ी हल्की फ्लर्टिंग कर सकते हैं. आप लिख सकते हैं. दिवाली पर तो हर तरफ दीये जल रहे हैं लेकिन आपकी एक मुस्कान मेरा पूरा दिन रोशन कर सकती है. हैप्पी दिवाली एक और मजेदार मैसेज है. इस दिवाली भगवान से बहुत सारी विश मांगी हैं, लेकिन एक विश ऐसी है जो शायद आपसे जुड़ी है. अगर आप थोड़ा मजाकिया अंदाज रखना चाहते हैं तो लिखें दिवाली पर मिठाई तो बहुत खाई लेकिन आपकी तरफ से एक प्यारा सा रिप्लाई मिल जाए तो त्योहार और भी अच्छा हो जाएगा.

यह भी पढ़ें : Wedding Night Tips: शादी की पहली रात बीवी से क्या बात करें, कैसे दिलाएं अपनेपन का अहसास?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *