Headlines

कैश कांड पर जस्टिस यशवंत वर्मा ने लोकसभा को लिखी चिट्ठी, कहा- ‘मैं निर्दोष, आरोप निराधार’


इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस यशवंत वर्मा ने लोकसभा महासचिव को गुरुवार को अपना इस्तीफा भेजा है. इसके साथ ही, उन्होंने अपने लोकसभा महासचिव को लिखे पत्र में कहा कि हाई कोर्ट के न्यायाधीश पद से मेरा हटाया जाना अब निष्प्रभावी हो जाएगा और इसका कोई संवैधानिक आधार नहीं होगा. उन्होंने कहा कि मेरे इस्तीफा देने के बाद पद से हटाने के लिए शुरू की गई कार्यवाही का कोई औचित्य नहीं रह जाता और इसे आगे जारी नहीं रखा जा सकता है.

उन्होंने दोहराते हुए कहा कि मैं एक बार फिर स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं निर्दोष हूं और मुझ पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं, इनमें यह आरोप भी शामिल है कि मेरे पास अवैध तरीके से अर्जित धनराशि थी. मेरे इस्तीफे को किसी भी आरोप या निष्कर्ष की स्वीकृति अथवा उसे स्वीकार करने के रूप में न तो माना गया है और न ही माना जा सकता है.

विजय कुमार बिट्ठल ABP न्यूज में बतौर हिंदी कंसल्टेंट राइटर भूमिका निभा रहे हैं. पिछले 2 सालों से ABP न्यूज में कार्यरत हैं और नेशनल-इंटरनेशनल न्यूज टीम का हिस्सा हैं. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, चुनाव और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरें विशेष रूप से लिखते रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज पर फोकस रखते हैं. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर हमेशा बेहतर करने की कोशिश करते हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 5 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज से पहले प्रिंट मीडिया में दैनिक जागरण में बतौर सब-एडिटर कार्यरत रहे. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) के नोएडा कैंपस से मास कम्युनिकेशन में बैचेलर्स डिग्री हासिल की है. संपर्क करें-  Mail ID: vijaybitthal99@gmail.com | LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/vijay-kumar-bitthal-47ab7a1a3/  | X: https://x.com/Vijaybitthal99

Read More



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *