Headlines

कैसे शुरू हुई यामी गौतम और आदित्य धर की लव स्टोरी? एक्ट्रेस ने खुद सुनाई कहानी, कहा- ‘टीम को भी पता नहीं चला’


बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और निर्देशक आदित्य धर इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं. हाल ही में यामी ने अपनी और आदित्य की लव स्टोरी को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि दोनों का रिश्ता कैसे शुरू हुआ और लंबे समय तक इसकी भनक उनकी टीम को भी नहीं लगी.

कैसा पार्टनर चाहते थे दोनों?
रेडियो सिटी के साथ बातचीत में जब यामी से पूछा गया कि ‘इतना सीक्रेट कैसे रह गया ये रिलेशनशिप, जो किसी को पता नहीं चला?’ तो यामी ने जवाब दिया, ‘उरी के प्रमोशन के समय दोनों की बातचीत शुरू हुई और बाद में दोस्ती हुई. हम दोनों बहुत प्राइवेट है और अपनी लाइफ भी ऐसी ही रखना चाहते है. खास बात है कि हमें ऐसा ही पार्टनर चाहिए था. यहां तक कि सेट पर भी किसी को पता नहीं चला कभी हमारे बारे में.’ 

ये भी पढ़ें: समलान खान की लेटेस्ट अपीरियंस देख परेशान हुए फैंस, तबियत को लेकर सताई चिंता

शादी के बाद रिलैक्स हुईं यामी गौतम
उन्होंने आगे कहा, ‘हमें तो ये भी नहीं चला कि हम डेट कर रहे हैं क्योंकि मैं कभी फोन पर ज्यादा देर नहीं रहती थी. जब मैं सेट पर होती हूं, तो मेरा सारा फोकस वहीं होता है. बाद में सब सेट पर पूछने लगे कि कुछ है न?’ जब उनसे पूछा गया कि आपने नाम चेंज किया था आदित्य का फोन पर?’ तो उन्होंने कहा, ‘ये बहुत पर्सनल बात है, जो बताई नहीं जा सकती. हालांकि आज भी वहीं नाम सेव है. शुरू में मुझे बहुत अजीब लगता था कि जब भी बात करनी होती थी, तो सबके सामने नॉर्मल दिखाना पड़ता था. लेकिन शादी के बाद बहुत बड़ा सुकून मिला कि अब मैं खुलकर बात कर सकती हूं.’

कब हुई यामी और आदित्य की शादी?
बता दें कि यामी और आदित्य की मुलाकात 2019 में हुईं, जिसके बाद दोनों ने 2 सालों तक एक दूसरे को डेट किया और शादी का फैसला किया. उनकी डेटिंग इतनी सीक्रेट रही कि इस खुलासे के बाद उनके फैंस भी हैरान और खुश हो गए थे. वहीं साल 2021 में दोनों ने शादी कर ली. शादी के बाद भी दोनों ने अपने पर्सनल लाइफ को दुनिया से छिपाकर रखा है और कभी-कभी फोटो पोस्ट करते हैं. शादी के 4 साल बाद 2024 में उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया, जिसका नाम ‘वेदाविद’ हैं. 

ये भी पढ़ें: Aditya Dhar Post: ‘आर्टिकल 370’ ने राष्ट्रीय पुरस्कारों में मारी बाजी, आदित्य धर बोले- सच्चे इरादे से बनाई थी फिल्म





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *