उत्तर प्रदेश के वाराणसी से खुदकुशी की दिल को झकझोर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आने से हड़कंप मच गया, यहां मोबाइल से बात करने से मना करने पर युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी. घटना की सूचना पुलिस को दी गई, पुलि ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, वाराणसी के सिगरा थाना अंतर्गत लल्लापुरा क्षेत्र में एक मां ने अपनी बेटी को फोन पर ज्यादा बात करने से मना किया था, इसके बाद गुस्से में आकर बेटी ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी. इस घटना के बाद परिजन पूरी तरह बेसुध हैं, उन्हें समझ नहीं आ रहा कि एक पल में यह क्या हो गया.
फोन पर बात करने से मां ने किया था मना
वाराणसी के सिगरा थाना अंतर्गत घटित घटना को लेकर एसीपी शुभम कुमार ने बताया कि लल्लापुरा क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. परिजनों से पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि फोन से ज्यादा बात करने को लेकर युवती की मां ने उसे मना किया था, इसके बाद बेटी ने यह खौफनाक कदम उठाया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
वहीं, कमरे में बेटी को फंदे से लटकता देख परिजन बेसुध हो गए. उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि एक पल में यह क्या हो गया. सभी का रो-रो कर बुरा हाल था. उनका कहना था कि छोटी सी बात पर बेटी इतना खौफनाक कदम उठा लेगी इसका किसी को अंदाजा भी नहीं था. इस घटना के बाद पूरे जनपद में भी इस बात की चर्चा रही की बेटे बेटियों से किस तरह परिजनों का व्यवहार हो, जिससे ऐसी घटनाओं को रोका जाए.
मोबाइल फोन बन चुके हैं जिंदगी का अहम हिस्सा
आज के दौर में मोबाइल फोन आज हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, ऑनलाइन पेमेंट हो या फिर सोशल मीडिया आज इन सबको मोबाइल ने अपने अंदर समेट रखा है. मोबाइल की उपयोगिता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इंसान अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा मोबाइल फोन के साथ ही व्यतीत करता है. आज बच्चे, युवा या फिर बड़े हर कोई मोबाइल का उपयोग कर रहा है.
‘शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति’, मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
