टीवी एक्ट्रेस चार्ली चौहान शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. उन्होंने 7 अगस्त 2026 को क्रिकेटर रमनदीप सिंह संग एक गुरुद्वारे में पारंपरिक सिख रीति-रिवाजों से गुपचुप शादी रचाई है.

चार्ली चौहान और रमनदीप सिंह की शादी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

बता दें कि चार्ली चौहान ने साल 2009 में ‘एमटीवी रोडीज 7’ से टीवी की दुनिया में कदम रखा था. वो इस रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और कई पॉपुलर टीवी शोज में काम किया.

साल 2012 में चार्ली चौहान ने सीरीज ‘गुमराह: एंड ऑफ इनोसेंस’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. इसी साल वो सीरीज ‘बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर?’ में भी नजर आईं.

चार्ली चौहान ने एक्टर और डांसर कुंवर अमर के साथ डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 5’ में हिस्सा लिया था. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, उस वक्त दोनों रिलेशनशिप में थे.

चार्ली को अपने करियर का बड़ा ब्रेक साल 2014 में आए टीवी शो ‘कैसी ये यारियां’ से मिला. इस शो में पार्थ समथान और नीति टेलर लीड रोल में थे. शो में चार्ली ने ‘मुक्ति वर्धन’ का किरदार निभाया, जिसने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई.

इसके बाद चार्ली चौहान ‘MTV वेब्ड’, ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘ये है आशिकी 4’ और ‘इश्क किल्स’ जैसे कई पॉपुलर शोज में नजर आईं. उन्होंने म्यूजिक वीडियो ‘बेपरवाहियां’ और शॉर्ट फिल्म ‘द लव बाइट्स’ में भी काम किया है.
Published at : 09 Aug 2026 10:36 AM (IST)
Tags :
