Headlines

कौन हैं रामकृष्ण घोष, जिन्हें CSK ने दिया डेब्यू का मौका? जानें इस खिलाड़ी के बारे में सबकुछ


चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार (02 मई) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में पेस बॉलिंग ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष (Ramakrishna Ghosh) को डेब्यू का मौका दिया. रामकृष्ण ने मुकाबले के जरिए आईपीएल डेब्यू किया. उन्होंने करियर के पहले मैच में सूर्यकुमार यादव का विकेट लिया. लेकिन अब तक अगर आप यह सोच रहे हैं कि आखिर रामकृष्ण घोष कौन हैं और वह चेन्नई सुपर किंग्स तक कैसे पहुंचे? तो यहां आपको पूरी कहानी जानने को मिलेगी. 

रामकृष्ण महाराष्ट्र के नासिक से आते हैं. उनका जन्म 28 अगस्त 1997 को हुआ था. मौजूदा वक्त में घोष की उम्र 28 साल है. वह पेस बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में खेलते हैं. 

चेन्नई ने पिछले मेगा ऑक्शन में खरीदा

बता दें कि चेन्नई ने रामकृष्ण घोष को पिछले यानी 2025 सीजन के लिए हुए मेगा ऑक्शन में 30 लाख रुपये की कीमत में खरीदा था. हालांकि पिछले सीजन उन्हें मौका नहीं मिल सका था, बावजूद इसके टीम ने मौजूदा सीजन के लिए रामकृष्ण को रिटेन किया. 

विजय हजारे ट्रॉफी से बटोरी सुर्खियां 

महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले रामकृष्ण घोष ने 2025-26 के घरेलू सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरी थीं. 50 ओवर के टूर्नामेंट में रामकृष्ण ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मैच में 42 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे, जो लिस्ट-ए क्रिकेट में एक पारी में टीम के लिए बेस्ट प्रदर्शन था. 

सीजन में घोष ने गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल किया था. उन्होंने मुंबई के खिलाफ मैच में 27 गेंदों में 64* रनों की पारी खेली थी. इस पारी के साथ उन्होंने खुद को निचले क्रम के बल्लेबाज के रूप में स्थापित किया था. इस प्रदर्शन ने उन्हें जाहिर तौर पर आईपीएल में डेब्यू करने का मौका दिया. 

रामकृष्ण घोष का करियर 

गौरतलब है कि रामकृष्ण घोष ने अब तक अपने करियर में 13 फर्स्ट क्लास, 11 लिस्ट-ए और 9 टी20 मुकाबले खेल लिए हैं. फर्स्ट क्लास में उन्होंने 28 विकेट लिए. लिस्ट-ए में 21 विकेट लिए और टी20 में 2 विकेट लिए. बैटिंग करते हुए फर्स्ट क्लास में 455 रन, लिस्ट-ए में 246 रन और टी20 में 45 रन बना लिए हैं. 

 

यह भी पढ़ें: BCCI ने शुभमन गिल को बनाया नया टी20 कप्तान, सूर्यकुमार को हटाया? जानें वायरल दावे का पूरा सच



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *