Headlines

कौन हैं सादिया खतीब, जो फिल्म ‘दादी की शादी’ में कपिल शर्मा के साथ कर रहीं रोमांस?


नीतू कपूर, कपिल शर्मा और रिद्धिमा कपूर साहनी जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘दादी की शादी’ आखिरकार 8 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस हल्की-फुल्की फैमिली ड्रामा फिल्म में सादिया खतीब ने भी अहम भूमिका निभाई है. वो फिल्म में कपिल शर्मा के साथ रोमांस करती दिख रही हैं. उनकी एक्टिंग को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. आइए जानते हैं आखिरी सादिया खतीब हैं कौन. 

इंजीनियर हैं सादिया खतीब
सादिया खतीब बॉलीवुड की एक उभरती हुई एक्ट्रस हैं. उनका जन्म 18 सितंबर, 1997 को जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में हुआ था. उनकी सादिया ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है. हालांकि, उन्हें बचपन से अभिनय में रुचि थी. सादिया ने साल 2020 में आई फिल्म ‘शिकारा’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा. विधु विनोद चोपड़ा इस फिल्म डायरेक्टर हैं. हालांकि, उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी. 

ये भी पढ़ें:- ‘दादी की शादी’ के शूटिंग के बीच मां नीतू कपूर के लिए परेशान हुए रणबीर, कपिल शर्मा ने किया खुलासा

अक्षय कमार के साथ कर चुकी हैं काम
साल 2022 में सादिया को अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षा बंधन’ में काम करने का मौका मिला. उन्होंने इस फिल्म में खिलाड़ी कुमार की बहन की भूमिका निभाई थी. फिल्म में सादिया के काम को काफी पसंद किया गया और उन्हें थोड़ी बहुत पहचान मिली. इसके बाद सादिया फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ में नजर आईं, जिसमें उन्होंने जॉन अब्राहम के साथ काम किया था. शिवम नायर इस फिल्म के निर्देशक हैं.

ये है सादिया खतीब की अपकमिंग फिल्म
‘दादी की शादी’ सादिया खतीब की चौथी फिल्म है, जिसमें वो कपिल शर्मा के साथ इश्क फरमाती नजर आ रही हैं. फिल्म में उनकी एक्टिंग लोगों को पसंद आ रही है. उनकी कॉमिक टाइमिंग भी अच्छी है. 

कौन हैं सादिया खतीब, जो फिल्म 'दादी की शादी' में कपिल शर्मा के साथ कर रहीं रोमांस?

बता दें कि ‘दादी की शादी’ के बाद सादिया फिल्म ‘सिला’ में नजर आएंगी. इस फिल्म के डायरेक्टर ओमंग कुमार हैं, जिन्हें ‘मैरी कॉम’ और ‘सरबजीत’ जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है. फिल्म के हीरो हर्षवर्धन राणे हैं. 

ये भी पढ़ें:- Daadi Ki Shaadi Movie Live: ‘दादी की शादी’ हुई रिलीज, रिद्धिमा कपूर की एक्टिंग से इम्प्रेस हुए आमिर खान, बोले- ‘रणबीर से भी बेहतर’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *